BAN vs IND: बांग्लादेश वनडे सीरीज के दौरान इन पांच भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर
बांग्लादेश दौर पर टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज के अलावा दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी।
अद्यतन - दिसम्बर 3, 2022 2:46 अपराह्न
1) रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
![]()
रोहित शर्मा को क्रिकेट की दुनिया में हिटमैन के नाम से जाना जाता है। वहीं इस बात की गवाही उनके आंकड़े भी देते हैं। वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के नाम तीन दोहरे शतक मौजूद हैं। लेकिन पिछले कुछ समय से रोहित का बल्ला कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया है।
वहीं रोहित के नाम 233 मैचों में 89.18 के स्ट्राइक रेट से 9376 रन बनाए हैं। लेकिन टी-20 विश्व कप में रोहित के बल्ले से 6 मुकाबलों में मात्र 116 रन ही निकले थे। वहीं अगले साल होने वाले विश्व कप और टीम इंडिया के कप्तान होने के नाते उन पर बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में प्रदर्शन करने का दबाव होगा।
खैर अब देखने लायक बात होगी कि टीम इंडिया के ये पांच खिलाड़ी बांग्लादेश के खिलाफ कैसा प्रदर्शन करते हैं। वैसे आपके अनुसार वो कौन से खिलाड़ी हैं जिन्हें इस वनडे सीरीज के दौरान प्रदर्शन की जरूरत है। आप हमें कमेंट कर अपनी राय बता सकते हैं।