BAN vs IND: बांग्लादेश वनडे सीरीज के दौरान इन पांच भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर
बांग्लादेश दौर पर टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज के अलावा दो मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलेगी।
अद्यतन - दिसम्बर 3, 2022 2:46 अपराह्न
3) श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)
![]()
भारतीय टीम के मिडिल आर्डर बल्लेबाज श्रेयस अय्यर भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज में सबकी नजर रहेगी। भारत के लिए अब तक खेले गए 35 वनडे मैचों में अय्यर ने 98.85 के स्ट्राइक रेट से 1379 रन बनाए हैं। वहीं टी-20 की बात करें तो 49 मैचों में 135.95 के शानदार स्ट्राइक रेट से उनके बल्ले से 1043 रन निकले हैं।
बता दें कि 27 साल के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड दौरे पर भी अच्छा प्रदर्शन किया था और विराट कोहली के अनुपस्थिति में वह अक्सर भारतीय टीम में तीन नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए नजर आते हैं। वहीं बांग्लादेश दौर पर अय्यर से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी।