न्यूजीलैंड ए के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज में भारत ए की कप्तानी करेंगे संजू सैमसन
पृथ्वी शॉ और कुलदीप यादव को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज के लिए भारत ए टीम में शामिल किया गया है।
अद्यतन - सितम्बर 16, 2022 6:25 अपराह्न

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 16 सितंबर को न्यूजीलैंड ए के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एक दिवसीय सीरीज के लिए भारत ए के स्क्वॉड की घोषणा की है। भारत ए बनाम न्यूजीलैंड ए तीन दिवसीय मैच चेन्नई के चेपॉक क्रिकेट स्टेडियम में क्रमश: 22, 25 और 27 सितंबर को खेले जाएंगे।
बीसीसीआई (BCCI) ने आगामी टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के लिए दरकिनार किए जाने के बाद प्रतिभाशाली विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन को भारत ए टीम का कप्तान नियुक्त किया है, जबकि केएस भरत न्यूजीलैंड ए के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एक दिवसीय सीरीज में विकेटकीपिंग करेंगे।
बीसीसीआई ने भारत ए स्क्वॉड की घोषणा की
इस 16-सदस्यीय में पृथ्वी शॉ, कुलदीप यादव, रुतुराज गायकवाड़ और राहुल त्रिपाठी को भी शामिल किया हैं। इनके अलावा, न्यूजीलैंड ए के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एक दिवसीय सीरीज के लिए घोषित भारत ए स्क्वॉड में राहुल चाहर, शार्दुल ठाकुर और उमरान मलिक को भी जगह दी गई है।
इस बीच, संजू सैमसन, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, तिलक वर्मा, रुतुराज गायकवाड़ और अभिमन्यु ईश्वरन भारत ए टीम का बल्लेबाजी विभाग संभालेंगे, जबकि कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद और राहुल चाहर को स्पिन विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। इनमे से अधिकतर खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
वहीं दूसरी ओर, भारत ए का तेज गेंदबाजी विभाग तगड़ा है, जहां भारतीय टीम के सितारों शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और उमरान मलिक के अलावा युवा तूफानी गेंदबाजों कुलदीप सेन और राज अंगद को शामिल किया गया है। आपको बता दें, न्यूजीलैंड ए और भारत ए टीम इस समय तीन मैचों की चार-दिवसीय सीरीज में एक-दूसरे से भिड़े हुए हैं, जो वर्तमान में 0-0 बराबर है। इसके समापन के बाद तीन मैचों की एक दिवसीय सीरीज खेली जाएगी।
यहां भारत ए के स्क्वॉड पर डालिए एक नजर –
पृथ्वी शॉ, अभिमन्यु ईश्वरन, रुतुराज गायकवाड़, राहुल त्रिपाठी, रजत पाटीदार, संजू सैमसन (कप्तान), केएस भरत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, शाहबाज अहमद, राहुल चाहर, तिलक वर्मा, कुलदीप सेन, शार्दुल ठाकुर, उमरान मलिक, नवदीप सैनी, राज अंगद बावा।