धोनी का बाइक और कार कलेक्शन देख उड़ें वेंकटेश प्रसाद के होश, कहा- ये तो शोरूम होना चाहिए - क्रिकट्रैकर हिंदी

धोनी का बाइक और कार कलेक्शन देख उड़ें वेंकटेश प्रसाद के होश, कहा- ये तो शोरूम होना चाहिए

वेंकटेश प्रसाद धोनी से मिलने उनके घर रांची पहुंचे, इस दौरान धोनी का गैराज देखकर वह हैरान रह गए।

Venkatesh Prasad And MS Dhoni (Photo Source: Twitter)
Venkatesh Prasad And MS Dhoni (Photo Source: Twitter)

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी कार और बाइक के कितने शौकीन हैं, ये बात किसी से छिपी नहीं है। उन्होंने इसको लेकर अपना प्यार भी कई बार जाहिर किया है। धोनी के घर में एक बड़ा सा गैराज भी है, जहां वह अपनी कार और बाइक्स रखते हैं। इस गैराज की तस्वीरें कई बार सोशल मीडिया पर वायरल भी हुई है।

इन दिनों धोनी अपने होमटाउन रांची में हैं, जहां उनसे मिलने भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी वेंकटेश प्रसाद पहुंचे। बता दें कि उन्होंने धोनी के गैराज का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। जिस पर फैंस अलग- अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

गैराज देख हैरान रह गए वेंकटेश प्रसाद 

बता दें कि वेंकटेश प्रसाद धोनी से मिलने उनके घर रांची पहुंचे। इस दौरान उन्होंने धोनी का गैराज देखा, जिसे देखकर वह काफी हैरान रह गए। उन्होंने इसका वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में वह कहते नजर आएं कि, यह गैराज एक बाइक शोरूम भी हो सकता है। वेंकेटेश प्रसाद ने ट्विटर पर इस वीडियो को धोनी को टैग करते हुए शेयर किया है।

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि, वेंकेटेश प्रसाद कहते हुए नजर आ रहे हैं कि, मैंने किसी व्यक्ति में इस तरह का पागलपन भरा जुनून नहीं देखा है। महेंद्र सिंह धोनी का यह गजब का बाइक कलेक्शन है और वह खुद कमाल के व्यक्ति हैं। एक महान उपलब्धि हासिल करने वाला और उससे भी ज्यादा अविश्वसनीय व्यक्ति। यह उनकी बाइक और कारों के कलेक्शन की एक झलक है। उनके रांची स्थित घर में। इस व्यक्ति और उसके जुनून से मैं अभिभूत हूं।

 

दरअसल, वेंकटेश प्रसाद ने जो वीडियो शेयर किया है, उसे धोनी की पत्नी साक्षी ने रिकॉर्ड किया है और वह इस वीडियो में धोनी से पूछती नजर आ रही हैं कि, माही क्यों? इस पर धोनी जवाब देते हैं कि, क्योंकि घर के अंदर पहले ही आपने हर जगह पर कब्जा जमा लिया है, मुझे अपना कुछ चाहिए था, बस यही एक चीज है जिसकी आपने अनुमति दी थी, वह भी आप बैडमिंटन कोर्ट के बाद चाहती थीं लेकिन मैंने कहा नहीं, यह बैडमिंटन कोर्ट से पहले होगा।

यहां पढ़ें: एशेज सीरीज के बीच डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया खास पोस्ट, कही ये बड़ी बात

close whatsapp