एक खिलाड़ी हुआ चोटिल, दूसरे को मिला सुनहरा मौका
ऐसा काफी बार देखने को मिला है कि एक खिलाड़ी जो उस समय काफी अच्छे फॉर्म में है वो चोटिल हो गया हो और उसकी जगह दूसरे खिलाड़ी को मौका मिला हो।
अद्यतन - जुलाई 26, 2023 1:13 अपराह्न
1- झे रिचर्ड्सन की जगह स्कॉट बोलैंड एशेज 2021 में

स्कॉट बोलैंड ऑस्ट्रेलिया घरेलू क्रिकेट में काफी अनुभवी खिलाड़ियों में से एक रहे हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया घरेलू क्रिकेट में हमेशा से ही काफी अच्छा प्रदर्शन किया है हालांकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उन्हें काफी देर से मौका मिला।
स्कॉट बोलैंड ने ऑस्ट्रेलिया के लिए एशेज 2021 में अपना अंतरराष्ट्रीय टेस्ट डेब्यू किया जब झे रिचर्ड्सन को अनफिट घोषित कर दिया था। बोलैंड ने इस मुकाबले में 5 विकेट हासिल किए जिसकी वजह से ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 275 रनों से करारी शिकस्त दी।
मेलबर्न टेस्ट में भी इस शानदार तेज गेंदबाज ने काफी अच्छी गेंदबाजी करते हुए 7 विकेट झटके। उन्हें उनकी इस गेंदबाजी की वजह से प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से नवाजा गया।
Previous
Page 5 / 5
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो