एक खिलाड़ी हुआ चोटिल, दूसरे को मिला सुनहरा मौका - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक खिलाड़ी हुआ चोटिल, दूसरे को मिला सुनहरा मौका

ऐसा काफी बार देखने को मिला है कि एक खिलाड़ी जो उस समय काफी अच्छे फॉर्म में है वो चोटिल हो गया हो और उसकी जगह दूसरे खिलाड़ी को मौका मिला हो।

2- शार्दुल ठाकुर की जगह मुकेश कुमार

Mukesh Kumar (Image Source: BCCI)
Mukesh Kumar (Image Source: BCCI)

भारतीय टीम इस समय वेस्टइंडीज दौरे में है जहां उन्होंने पहले टेस्ट मुकाबले में मेजबान को एक पारी और 141 रनों से करारी शिकस्त दी। पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम के सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और तमाम लोगों को उम्मीद थी कि दूसरे टेस्ट मैच की प्लेइंग XI में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।

हालांकि दूसरे टेस्ट मैच से पहले शार्दुल ठाकुर चोटिल हो गए और उनकी जगह मुकेश कुमार को टीम में शामिल किया गया। मुकेश कुमार का भारतीय घरेलू क्रिकेट में रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 40 फर्स्ट क्लास मुकाबलों में 152 विकेट झटके हैं।

वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा चुके दूसरे टेस्ट मुकाबले में मुकेश कुमार ने काफी अच्छी गेंदबाज़ी की और पहली पारी में 2 विकेट झटके। उनका प्रदर्शन कई लोगों को काफी पसंद आया।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp