एक खिलाड़ी हुआ चोटिल, दूसरे को मिला सुनहरा मौका - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

एक खिलाड़ी हुआ चोटिल, दूसरे को मिला सुनहरा मौका

ऐसा काफी बार देखने को मिला है कि एक खिलाड़ी जो उस समय काफी अच्छे फॉर्म में है वो चोटिल हो गया हो और उसकी जगह दूसरे खिलाड़ी को मौका मिला हो।

3- केएस भरत को ऋषभ पंत की चोट की वजह से मिला मौका

Ravichandran Ashwin and KS Bharat. (Photo Source: Twitter/BCCI)
Ravichandran Ashwin and KS Bharat. (Photo Source: Twitter/BCCI)

दिसंबर 2022 में भारतीय टीम के शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत दिल्ली देहरादून हाईवे में एक कार हादसे का शिकार हो गए थे। ऋषभ पंत इस चोट की वजह से पिछले काफी समय से क्रिकेट से दूरी बनाए हुए हैं। तमाम लोग यही दुआ कर रहे हैं कि पंत जल्द से जल्द पूरी तरह से ठीक हो जाए ताकि वो टीम में वापसी कर सकें।

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2022-23 सीजन में भारतीय टीम ने ऋषभ पंत की जगह युवा खिलाड़ी केएस भरत को प्लेइंग XI में शामिल किया। हालांकि भरत का प्रदर्शन इस सीरीज में इतना अच्छा नहीं रहा। उन्होंने चार टेस्ट मुकाबलों की 6 पारियों में मात्र 101 रन बनाए।

हालांकि युवा खिलाड़ी की विकेटकीपिंग सभी को काफी अच्छी लगी और इसी वजह से उन्हें वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भी टीम में शामिल किया गया। हालांकि इस महत्वपूर्ण मुकाबले में भी उनके बल्ले से रन नहीं निकले और दोनों पारियों में वो 5 रन और 23 रन ही बना पाए।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp