दक्षिण अफ्रीका ने रचा इतिहास, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 प्रारूप में चेज किया 259 रनों का लक्ष्य
आज यानी 26 मार्च को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से रिकॉर्डतोड़ मात दी।
अद्यतन - Mar 26, 2023 10:19 pm

आज यानी 26 मार्च को सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेले गए मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से रिकॉर्डतोड़ मात दी। बता दें, वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 258 रन बनाए।
टीम की ओर से जॉनसन चार्ल्स ने 46 गेंदों में 10 चौके और 11 छक्कों की मदद से 118 रन की बेहतरीन शतकीय पारी खेली। जॉनसन चार्ल्स के अलावा काइल मेयर्स ने 27 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। काइल मेयर्स और जॉनसन चार्ल्स के बीच दूसरे विकेट के लिए 135 रन की धुआंधार शतकीय साझेदारी हुई। कप्तान रोवमैन पॉवेल ने 19 गेंदों में एक चौके और दो छक्कों की मदद से 28 रन की पारी खेली। ओडियन स्मिथ ने 11* रन का योगदान दिया जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 18 गेंदों में 1 चौके और 4 छक्कों की मदद से 41* रन की विस्फोटक पारी खेली।
दक्षिण अफ्रीका की ओर से मार्को जानसेन ने चार ओवर में 52 रन देकर तीन विकेट झटके जबकि अनुभवी तेज गेंदबाज वेन पार्नेल ने चार ओवर में 43 रन देकर दो विकेट झटके।
क्विंटन डी कॉक की विस्फोटक पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका ने रिकॉर्डतोड़ जीत दर्ज की
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने 18.5 ओवर्स में 4 विकेट खोकर इस मैच को अपने नाम किया। क्विंटन डी कॉक और रीजा हेंड्रिक्स ने पहले विकेट के लिए 152 रनों की बेहतरीन साझेदारी की। रीजा हेंड्रिक्स ने 28 गेंदों में 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 68 रन की पारी खेली जबकि क्विंटन डी कॉक में 44 गेंदों में 9 चौके और 8 छक्कों की मदद से 100 रन बनाए। राइली रूसो ने 16 रन बनाए। एडन मार्कराम ने 21 गेंदों में चार चौके और एक छक्के की मदद से 38* रन की धुआंधार पारी खेली।
बता दें, टी-20 क्रिकेट में यह सबसे सफल रन चेज है। सेंचुरियन के इस स्टेडियम में कई रिकॉर्ड टूटे। इस जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने तीन मुकाबलों की टी-20 सीरीज में 1-1 की बराबरी की। वेस्टइंडीज की ओर से जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, रोवमैन पॉवेल और रेमोन रीफर ने 1-1 विकेट झटका।
https://twitter.com/VishvasChikara/status/1640031627211608065?s=20
So SA jst chased down 258 runs in 18.5 against WI..????????#SAvsWI
— / / (@Sm00ch_Criminal) March 26, 2023
Johnson Charles smashed the fastest ton for West Indies in T20Is.#BetBarter #SAvsWI #T20I #SouthAfrica #WestIndies #AidenMarkram #RovmanPowell #JohnsonCharles #KyleMayers #QuintonDeKock pic.twitter.com/bGzvm29BD7
— BetBarter (@BetBarteronline) March 26, 2023
#SAvsWI pic.twitter.com/Qc9FEpUPlr
— Shayan Adeel (@comicsbyadeel) March 26, 2023
Chased 435 in ODIs and now chased down 259 in T20I… No Target is a problem for South Africa at Home in the month of March !! #SAvWI #SAvsWI #T20I
— Mustafa Moudi (@Mustafamoudi) March 26, 2023
Historic Chase 🥵🔥. I think the biggest boost of T20 cricket is improving the ability to chase. Can see more more preference to chasing as t20 cricket has evolved 💯.#SAvsWI pic.twitter.com/VokywiFutM
— 🚬🪓🆁🅾🅻🅴🆇🪓🚬ᶜʳⁱᶜᵏᵉᵗᵍᵉᵉᵏ (@RoshanSriram123) March 26, 2023
What an outstanding batting performance from SA! This is the highest successful run-chase in T20Is and SA actually have coasted to the finish line with 7 balls to spare.
WI scored 258 with charles ton
SA chased it with Quinny Ton#SAvsWI #T20 #Cricket— sports tapri (@TapriSports) March 26, 2023
Result
West Indies vs South Africa, 2nd T20I
West Indies tour of South AfricaWI 258/5
SA 259/4
South Africa won by 6 wickets (with 7 balls remaining)#SAvsWI— Live Cricket Score, #IPL24 #IPL2024 #ENGvPAK (@ICCLiveCoverage) March 26, 2023
RECORD – SOUTH AFRICA
ODI 🤝 T20IHighest run chase in ODIs 435 – SA
Highest run chase in T20Is 259 – SA#SouthAfrica #SAvWI#SAvsWI #CricketTwitter pic.twitter.com/108DUGer7f— αbhι¹⁸ (@CricCineHub) March 26, 2023
1> Highest Run chase in #ODI history – #SouthAfrica chased mammoth 434 against #Australia
2> Highest run chase in #T20 History – #SouthAfrica chased mammoth 258 against #WestIndies#SAvsWI
— SK (@SKErrorist) March 26, 2023