परिवार देख रहा था Sameer Rizvi की बल्लेबाजी, पहली गेंद पर छक्का लगाने का करके गए थे वादा
कल GT के खिलाफ बल्लेबाज Sameer Rizvi ने बनाए थे 6 गेंदों में 14 रन।
अद्यतन - मार्च 27, 2024 4:00 अपराह्न

जब IPL 2024 का ऑक्शन हुआ था, तब CSK टीम ने यूपी के युवा बल्लेबाज Sameer Rizvi पर करोड़ों की रकम खर्च करके अपनी टीम में शामिल किया था। ऐसे में अब इस खिलाड़ी ने अपने पहले ही मैच में खुद को साबित कर दिया और उसके बाद अब समीर से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
रैना से हो रही है Sameer Rizvi की तुलना
सुरेश रैना को मिस्टर IPL का खिताब मिला हुआ है, साथ ही रैना का पूरा IPL करियर CSK टीम के साथ बिता था। ऐसे में अब Sameer Rizvi की बल्लेबाजी स्टाइल की तुलना सुरेश रैना से हो रही है, साथ ही दोनों बल्लेबाजों में काफी सारी समानता भी है। वहीं कमेंट्री के दौरान रैना समीर की काफी तारीफ कर रहे थे और ये इन दोनों ने यूपी से ही अपना घरेलू क्रिकेट खेला है।
Sameer Rizvi अपने परिवार को बोलकर गए थे खास बात
*कल GT के खिलाफ बल्लेबाज Sameer Rizvi ने बनाए थे 6 गेंदों में 14 रन।
*इस दौरान समीर ने IPL करियर की पहली गेंद पर राशिद को लगाया था छक्का।
*वहीं उनका परिवार देख रहा था मैच, छक्का देख परिवार वाले खुशी से उछल पड़े।
*वीडियो में परिवार ने बताया था- समीर ने बोला था पहली गेंद पर छक्का मारूंगा।
ये वीडियो वायरल हो रहा है Sameer Rizvi से जुड़ा
परिवार ने बताई बल्लेबाज से जुड़ी एक खास बात
CSK टीम के खाते में आई लगातार दूसरी जीत
दूसरी ओर IPL 2024 में CSK टीम का विजय रथ जारी है, जहां कल चेन्नई में इस टीम ने अपनी दूसरी जीत की कहानी लिखी। पहले मैच में CSK टीम ने RCB को हराया था, उसके बाद कल इस टीम ने GT को बड़े अंतर से हराया था। वहीं अब CSK टीम को तीन दिनों का ब्रेक मिला है, टीम का अगला मैच 31 मार्च के दिन दिल्ली से होगा औय के मैच Vizag के मैदान पर खेला जाएगा और उस मैच में एक बार फिर से धोनी की पंत से मुलाकात होगी।