BGT 2024: क्या तीसरे टेस्ट के पांचवें दिन बारिश बनेगी विलन? जाने यहां
खेल के चौथे दिन की समाप्ति पर भारत ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट खोकर 252 रन बना लिए हैं।
अद्यतन - दिसम्बर 17, 2024 6:28 अपराह्न
![]()
ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरा टेस्ट ब्रिस्बेन के गाबा में खेला जा रहा है। खेल के चौथे दिन की समाप्ति तक टीम इंडिया ने अपनी पहली पारी में 9 विकेट खोकर 252 रन बना लिए हैं। फिलहाल वह ऑस्ट्रेलिया के स्कोर से अब भी 193 रन पीछे है।
इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को फॉलोऑन से बचाया। एक समय ऐसा लग रहा था कि टीम इंडिया को फॉलोऑन के रूप में फिर से बल्लेबाजी करनी पड़ेगी, लेकिन आकाश दीप और बुमराह के बीच दसवें विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी ने बड़े संकट को टाल दिया।
खेल का पांचवा दिन दोनों ही टीमों के लिए महत्वपूर्ण होने वाला है। हालांकि, तमाम लोगों के मन में यही सवाल उठ रहा है कि क्या खेल का पांचवा दिन बारिश की वजह से रद्द हो जाएगा? AccuWeather की भविष्यवाणी के मुताबिक दोपहर में बारिश की उम्मीद है।
Thunderstorm के साथ 54% बारिश होने की संभावना है। सुबह के समय 25% जबकि दोपहर में 90% बारिश होने का अनुमान है। वहीं BBC Weather ने सुबह 10 बजे बारिश की केवल 9% संभावना की भविष्यवाणी की है। हालांकि, दिन के समय बारिश की संभावना बढ़ जाती है। शाम की बात की जाए तो यह 50% से अधिक नहीं है।
Weather.com ने भी की बड़ी भविष्यवाणी
Weather.com के मुताबिक सुबह 10 बजे बारिश होने की संभावना 35% है, जबकि दोपहर के समय यह बढ़कर 97% हो जाएगी। दोपहर 3 तक इसकी उम्मीद 82% तक गिर जाती है। हालांकि, शाम को यह 50% के नीचे ही रहेगी।
अभी तक इन दोनों टीमों के बीच दो टेस्ट खेले जा चुके हैं और दोनों टीमों ने 1-1 मैच में जीत दर्ज की है। अब देखना यह भी जरूरी होगा कि खेल के पांचवें दिन दोनों टीमें कैसा प्रदर्शन करती है?