पांच बार जब स्टेडियम में फैंस के बीच हुई झड़प
सभी फैंस यही चाहते हैं कि उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन करें और मुकाबले को जीते।
अद्यतन - सितम्बर 14, 2023 3:59 अपराह्न
3- भारत बनाम वेस्टइंडीज वनडे मुकाबले में भी फैंस के बीच हुई थी लड़ाई

भारत और वेस्टइंडीज के बीच सात मुकाबलों की वनडे सीरीज का पहला मैच 6 नवंबर 2002 को कीनेन स्टेडियम जमशेदपुर में खेला गया था। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और उन्होंने 6 विकेट खोकर 283 रन बनाए।
भारत के लिए अजीत अगरकर ने 95 रन की पारी खेली जबकि वीवीएस लक्ष्मण ने 47 रन बनाए। राहुल द्रविड़ ने 46* रनों का योगदान दिया। जवाब में वेस्टइंडीज ने 284 रनों के लक्ष्य को काफी अच्छी तरह से हासिल कर लिया। वेस्टइंडीज की ओर से रामनरेश सरवन ने 83 रनों की नाबाद मैच जिताऊं पारी खेली।
उन्होंने यह मैच आखिरी ओवर में चार विकेट रहते जीता। हालांकि जब वेस्टइंडीज को 12 रनों की जरूरत थी तब तमाम फैंस भारतीय टीम के खराब प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं थे। उन्होंने स्टैंड में बैठकर झगड़ा करना शुरू कर दिया। यही नहीं उन्होंने जली हुई कांच की बोतले भी मैदान पर फेंकना शुरू कर दिया। अंपायर और खिलाड़ियों को भागकर रेसिंग रूम में जाना पड़ा था।