WPL 2023: लोगों ने इन पांच खिलाड़ियों का नहीं सुना होगा नाम, लेकिन फ्रेंचाइजियों के बीच में होगी इनको अपनी टीम में शामिल करने के लिए जबरदस्त भिड़ंत - क्रिकट्रैकर हिंदी

WPL 2023: लोगों ने इन पांच खिलाड़ियों का नहीं सुना होगा नाम, लेकिन फ्रेंचाइजियों के बीच में होगी इनको अपनी टीम में शामिल करने के लिए जबरदस्त भिड़ंत

महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला सत्र 6 मार्च से शुरू होने वाला है।

Kiran Navgire. (Photo Source: IPL/BCCI)
Kiran Navgire. (Photo Source: IPL/BCCI)

महिला प्रीमियर लीग (WPL) का पहला सत्र 6 मार्च से शुरू होने वाला है। इस शानदार टूर्नामेंट का सभी क्रिकेट फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। WPL 2023 5 टीमों के बीच खेला जाएगा जिसका ऑक्शन 13 फरवरी को मुंबई में होगा। कुल 409 खिलाड़ियों ने इस ऑक्शन लिस्ट में अपना नाम शामिल किया है। एक टीम में कुल 18 खिलाड़ियों को ही शामिल किया जा सकता है और इसी वजह से 90 खिलाड़ियों के ऊपर बोली लगेगी जिसमें से 30 विदेशी खिलाड़ी होंगे।

कई बड़े नामी खिलाड़ियों ने इस नीलामी में अपना नाम लिस्ट में शामिल किया है। इसी के साथ कई युवा खिलाड़ियों को भी इस नीलामी में बड़ी बोली लगाकर खरीदा जा सकता है। कुछ ऐसी भी खिलाड़ी हैं जिनको कई लोग नहीं जानते होंगे लेकिन उन्होंने अभी तक अपने क्रिकेटिंग करियर में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है।

आज हम आपको बताते हैं ऐसी ही पांच खिलाड़ियों के बारे में जिनको अपनी टीम में शामिल करने के लिए 5 फ्रेंचाइजी हद से ज्यादा बड़ी बोली लगा सकती हैं। इन खिलाड़ियों को कई अनुभवी खिलाड़ियों का भी साथ मिलेगा और यह लोग भी अपने बेहतरीन प्रदर्शन से तमाम लोगों का दिल जीतना चाहेंगी।

5- पार्श्वी चोपड़ा

Parshavi Chopra (Pic Source-Twitter)
Parshavi Chopra (Pic Source-Twitter)

महिला अंडर-19 टी-20 वर्ल्ड कप 2023 में पार्श्वी चोपड़ा ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए कई लोगों का दिल जीता था। उन्होंने कुल 6 मुकाबलों में 3.66 की इकोनॉमी से 11 विकेट अपने नाम किए।

दक्षिण अफ्रीका की पिचों में उन्होंने अपनी स्पिन का जलवा दिखाया है। ऐसे में वो एशियाई पिचों पर और भी खतरनाक साबित हो सकती हैं। सुपर सिक्स स्टेज में श्रीलंका के खिलाफ भारत को जीतना बहुत ही जरूरी था और इस युवा स्पिनर ने इस शानदार मुकाबले में 4 विकेट झटके।

पार्श्वी चोपड़ा ने अभी तक अपने क्रिकेटिंग करियर में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी वजह से WPL के पहले सत्र में उन पर बड़ी बोली लग सकती है।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp