IPL 2026: इन 5 खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगा सकती है दिल्ली कैपिटल्स

IPL 2026: इन 5 खिलाड़ियों पर बड़ा दांव लगा सकती है दिल्ली कैपिटल्स

आइए जानते हैं 5 ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जो आईपीएल 2026 में दिख सकते हैं दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए

3. मयंक अग्रवाल

Mayank Agarwal (Image Credit- Twitter/X)
Mayank Agarwal (Image Credit- Twitter/X)

सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल पिछले साल ऑक्शन में ‘अनसोल्ड’ गए थे। लेकिन देवदत्त पडिक्कल की चोट के चलते उन्हें प्रतियोगिता के अंतिम चरण में बेंगलुरु ने अपनी टीम में शामिल किया था, जहाँ उन्होंने कम समय में अपने तजुर्बे का प्रयोग करते हुए अच्छा प्रदर्शन किया और बेंगलुरु को उनका पहला आईपीएल खिताब भी जिताया।

वे दिल्ली के लिए एक रोमांचक खरीदी साबित हो सकते हैं, क्योंकि आईपीएल में उनका तजुर्बा और निरंतर रन बनाने की काबिलियत उन्हें खास बनाती है। मयंक ने हाल ही में यॉर्कशायर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलते हुए एक पारी में बेहतरीन 175 रन बनाए। उनके फॉर्म और अनुभव को देखते हुए दिल्ली जरूर उन पर दाँव लगाने को देखेगी।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp