पांच खिलाड़ी जिनके लिए आगामी एशिया कप सीजन होगा उनका आखिरी
इस बार का एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा।
अद्यतन - जुलाई 4, 2023 1:03 अपराह्न
2- रोहित शर्मा (उम्र, 36 भारत)

पिछले काफी समय से रोहित शर्मा ने भारतीय टीम के टॉप ऑर्डर बल्लेबाजी क्रम को काफी अच्छी तरह से संभाला हुआ है और ऐसे कई रिकॉर्ड है जो उन्होंने अपनी जबरदस्त बल्लेबाजी से बनाए हैं।
वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा ने 243 मुकाबलों में 9825 रन बनाए हैं। विराट कोहली के कप्तानी पद से इस्तीफा देने के बाद टीम मैनेजमेंट ने रोहित शर्मा को भारतीय टीम का कप्तान नियुक्त किया था। कई बार उनकी कप्तानी को लेकर सवाल उठाए गए हैं लेकिन उनका प्रदर्शन कप्तानी में भी काफी अच्छा रहा है।
रोहित शर्मा इस समय 36 साल के हैं और एशिया कप 2025 तक वह 38 साल के हो जाएंगे। भारतीय टीम मैनेजमेंट भी यही चाहेगी कि कोई युवा खिलाड़ी टीम की ओपनिंग करते हुए नजर आए। रोहित शर्मा की फिटनेस को लेकर भी काफी तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं।