पांच खिलाड़ी जिनके लिए आगामी एशिया कप सीजन होगा उनका आखिरी - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

पांच खिलाड़ी जिनके लिए आगामी एशिया कप सीजन होगा उनका आखिरी

इस बार का एशिया कप पाकिस्तान और श्रीलंका में खेला जाएगा।

1- दिनेश कार्तिक (उम्र 38,भारत)

Dinesh Karthik. (Photo Source: Twitter)
Dinesh Karthik. (Photo Source: Twitter)

दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू 2004 में किया था। शुरुआत में दिनेश कार्तिक को ज्यादा मौके नहीं मिले लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग 2022 में काफी लंबे समय के बाद जब उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की ओर से अच्छा प्रदर्शन किया तब उन्हें टीम में एक और बार मौका दिया गया और उसका उन्होंने भरपूर फायदा उठाया।

दिनेश कार्तिक ने भारत के लिए अभी तक 94 वनडे मुकाबलों में 1752 रन बनाए हैं। हालांकि टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में खराब प्रदर्शन करने के बाद उन्हें एक बार फिर से भारतीय टीम से बाहर रहना पड़ा।

भारतीय टीम ने इस समय टैलेंट की कमी नहीं है और इसी वजह से कई खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका नहीं मिल रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में भी कई युवा खिलाड़ी जैसे रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल और संजू सैमसन ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। दिनेश कार्तिक काफी मेहनती खिलाड़ी हैं लेकिन अब उन्हें वापस भारतीय टीम में शायद ही जगह मिलेगी और इसी वजह से अब उनका एशिया कप के 2025 सीजन में खेलना बहुत ही मुश्किल लग रहा है।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp