IPL 2023 की नीलामी में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली
IPL 2023 की नीलामी दिसंबर 23 को कोच्चि में होगी।
अद्यतन - नवम्बर 14, 2022 1:43 अपराह्न

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 16वां सत्र अगले साल से शुरू होने वाला है। IPL 2023 की नीलामी दिसंबर 23 को कोच्चि में होगी। तमाम लोग इस शानदार टूर्नामेंट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
तमाम देशों के खिलाड़ियों ने हाल ही में संपन्न हुए ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में शानदार प्रदर्शन करते हुए तमाम लोगों का दिल जीत लिया। IPL की तमाम फ्रेंचाइजी इन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी।
आज हम आपको बताते हैं ऐसे पांच खिलाड़ी जो IPL 2023 नीलामी में काफी डिमांड में होने वाले हैं।
यह रहे वो पांच खिलाड़ी जिनकी IPL 2023 में काफी डिमांड रहेगी
5- जोशुआ लिटिल

जोशुआ लिटिल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आयरलैंड की ओर से कमाल का प्रदर्शन किया है। इस कैलेंडर ईयर में उन्होंने 26 टी-20 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 7.58 के इकोनामी से 39 विकेट हासिल किए हैं। लिटिल को अंतिम ओवरों में खेलना इतना आसान नहीं है।
टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में जोशुआ लिटिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ बेहतरीन हैट्रिक ली थी। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वह दूसरे आयरिश गेंदबाज बने थे। इस टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में उन्होंने कुल 7 मुकाबलों में 7 की इकोनामी से 11 विकेट झटके।
द हंड्रेड 2022 टूर्नामेंट में भी लिटिल ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 5 मुकाबलों में 7.42 के इकोनामी से 13 विकेट झटके थे। टी-20 प्रारूप में कमाल का प्रदर्शन करने वाले लिटिल को IPL फ्रेंचाइजी अपने दल में शामिल करना चाहेगी।