IPL 2023 की नीलामी में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली - 5 का पृष्ठ 3 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 की नीलामी में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली

IPL 2023 की नीलामी दिसंबर 23 को कोच्चि में होगी।

3- कैमरन ग्रीन

Cameron Green (Photo Source: Twitter)
Cameron Green (Photo Source: Twitter)

कैमरन ग्रीन ने जबसे ऑस्ट्रेलिया के लिए टी-20 क्रिकेट में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया है टीम के लिए शानदार किया है। ग्रीन ने भारत के खिलाफ खेले जा चुके 3 मुकाबलों की टी-20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी करते हुए तमाम लोगों का दिल जीत लिया था।

वनडे क्रिकेट में ग्रीन ने 12 मुकाबलों में 92.15 के स्ट्राइक रेट से 270 रन बनाए हैं और 4.98 के इकोनामी से 11 विकेट झटके हैं। टी-20 प्रारूप में ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर ने 8 मुकाबलों में 173.75 के स्ट्राइक रेट से 139 बनाए हैं और 5 विकेट भी झटके हैं।

IPL की तमाम फ्रेंचाइजी कैमरन ग्रीन को अपनी टीम में शामिल करना चाहेंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि ग्रीन टॉप ऑर्डर में भी आकर बल्लेबाजी कर सकते हैं और निचले क्रम में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। साथ ही उनकी गेंदबाजी भी काफी सराहनीय है।

Previous
Page 3 / 5
Next

close whatsapp