IPL 2023 की नीलामी में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली - 5 का पृष्ठ 4 - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023 की नीलामी में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली

IPL 2023 की नीलामी दिसंबर 23 को कोच्चि में होगी।

2- सैम करन

Sam Curran (Image Credit- Twitter)
Sam Curran (Image Credit- Twitter)

टी-20 प्रारूप में सैम करन ने अपना नाम खुद बनाया है। सिर्फ गेंदबाजी से ही नहीं बल्कि बल्लेबाजी से भी उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है। करन ने 144 टी-20 मुकाबलों में 8.48 के इकोनामी से 146 विकेट झटके हैं। यही नहीं उन्होंने 135.65 के स्ट्राइक रेट से 1731 रन बनाए हैं।

IPL में भी सैम करन का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। उन्होंने 32 मुकाबलों में 32 विकेट झटके हैं और 149.78 के स्ट्राइक रेट से 337 रन बनाए हैं। सैम करन की सबसे बड़ी ताकत उनकी यॉर्कर गेंद है। यही नहीं धीमी गेंदों का भी वह बहुत अच्छी तरह से उपयोग करते हैं।

सैम करन ने ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड अपने नाम किया और साथ ही प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट अवार्ड भी हासिल किया। उन्होंने छह मुकाबलों में 11.38 के औसत से 13 विकेट झटके।

Previous
Page 4 / 5
Next

close whatsapp