IPL 2023 की नीलामी में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली
IPL 2023 की नीलामी दिसंबर 23 को कोच्चि में होगी।
अद्यतन - नवम्बर 14, 2022 1:43 अपराह्न
1- बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स इस समय दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक हैं। बेन स्टोक्स ने ICC टी-20 वर्ल्ड कप 2022 के फाइनल में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि बेन स्टोक्स ने महत्वपूर्ण मैच में अच्छा प्रदर्शन किया हो। ICC वनडे वर्ल्ड कप 2019 में भी बेन स्टोक्स ने फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी।
बेन स्टोक ने इंग्लैंड की ओर से 43 टी-20 मुकाबलों में 585 रन बनाए हैं और 26 विकेट अपने नाम किए हैं। बेन स्टोक्स को IPL का भी काफी अनुभव है।
स्टोक्स एक शानदार ऑलराउंडर है और कोई भी टीम उन्हें अपने दल में शामिल करना चाहेगी। इस समय उनका फॉर्म भी काफी अच्छा चल रहा है और इसी वजह से वो अपनी टीम की ओर से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
Previous
Page 5 / 5
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो