IPL 2024 में होगी गेंदबाजों की बल्ले-बल्ले, Auction से ठीक एक रात पहले बदल दिए गए सारे नियम!
IPL 2023 सीजन में लागू किया गया था इम्पैक्ट प्लेयर नियम।
अद्यतन - Dec 19, 2023 9:50 am

बल्ले और गेंद के बीच मैच को बराबर करने के लिए, आईपीएल 2024 सीजन में एक महत्वपूर्ण बदलाव लागू किया जाएगा। दरअसल आगामी आईपीएल सीजन में गेंदबाजों को प्रति ओवर दो बाउंसर डालने की अनुमति मिलेगी। हाल ही में भारत के घरेलू टी20 टूर्नामेंट 2023-24 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दौरान टेस्ट किए गए इस बदलाव का उद्देश्य खेल में अधिक संतुलन लाने का होगा। गेंदबाजों को अब एक ओवर में दूसरा बाउंसर डालने की आजादी होगी।
ईएसपीएनक्रिकइंफो की एक रिपोर्ट के मुताबिक आईपीएल के अगले सीजन यानी आईपीएल 2024 से गेंदबाज आईपीएल मैचों के हर एक ओवर में अधिकतम 2 बाउंसर्स फेंक सकते हैं। अभी तक ऐसा नहीं था। अभी तक IPL में भी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जैसा नियम ही चल रहा था, जिसके मुताबिक गेंदबाज एक ओवर में अधिकतम एक ही बाउंसर फेंक सकते थे।
उससे ज्यादा फेंकने पर उसे नो बॉल माना जाता था। हालांकि, आईपीएल में अब ऐसा नहीं होगा, लेकिन अभी तक इस नए नियम के बारे में बीसीसीआई की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
पिछले साल IPL में लागू हुआ था इम्पैक्ट प्लेयर नियम
ईएसपीएनक्रिकइन्फो के हवाले से उनादकट ने कहा कि, “मुझे लगता है कि एक ओवर में दो बाउंसर बहुत उपयोगी होते हैं, और मुझे लगता है कि यह उन चीजों में से एक है जो गेंदबाज को बल्लेबाजों के खिलाफ अतिरिक्त लाभ देता है। जो कोई बाउंसर के खिलाफ कमजोर है उसे इसमें बेहतर होना होगा और फिर आप इससे बच पाएंगे।”
आईपीएल में हर साल कुछ नए नियमों को जोड़ा जा रहा है। पिछले साल इंपैक्ट प्लेयर के नियम ने आईपीएल के मैचों में काफी इंपैक्ट डाला था। कुछ लोगों को यह नियम अच्छा लगा, तो कुछ लोगों ने इसका विरोध भी किया था। वहीं, वाइड और नो बॉल के मामले में भी बल्लेबाज को रिव्यू करने का अधिकार दिया गया था, ताकि उन्हें अगर शंका है, तो वो खुध समाधान कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: दिसंबर 19- आज सुबह तक की सभी ताजा खबरें क्रिकेट जगत से