PBKS vs RCB: क्वालीफायर-1 के बाद सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ये फनी मीम्स । CricTracker Hindi

PBKS vs RCB, Top 10 Memes: क्वालीफायर-1 के बाद सोशल मीडिया पर आई फनी मीम्स की बाढ़

पंजाब को 8 विकेट से हराकर फाइनल में पहुंचा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

PBKS vs RCB (Image Credit- Twitter X)
PBKS vs RCB (Image Credit- Twitter X)

 

आईपीएल 2025 के पहले क्वालीफायर मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हराया। इस जीत के साथ आरसीबी ने सीधे फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। पहले आरसीबी के गेंदबाजों ने पंजाब किंग्स को सिर्फ 101 रनों पर ढेर कर दिया। इसके बाद फिल साल्ट ने शानदार अर्धशतक जड़ते हुए टीम को जीत दिलाई।

मुकाबले की बात करें, तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम पूरे 20 ओवर में भी नहीं खेल सकी और 14.1 ओवर में 101 रन पर ढेर हो गई। आरसीबी के गेंदबाजों ने पावरप्ले में पंजाब को बैक टू बैक झटके दिए। पावरप्ले में ही PBKS का टॉप-ऑर्डर ध्वस्त हो गया। सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या (7), प्रभसिमरन सिंह (18), कप्तान श्रेयस अय्यर (2) और जोश इंग्लिस (4) सस्ते में आउट हुए।

आरसीबी ने की कमाल की गेंदबाजी

टीम के लिए मार्कस स्टोइनिस ने सबसे अधिक 26 रन बनाए। आरसीबी के लिए सुयश शर्मा और जोश हेजलवुड ने कमाल की गेंदबाजी की। इन दोनों गेंदबाजों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। इसके अलावा यश दयाल ने दो विकेट हासिल किए, जबकि भुवनेश्वर कुमार और रोमारियो शेफर्ड को 1-1 विकेट मिला।

इसके जवाब में आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 8 विकेट से जीत दर्ज की। फिल साल्ट ने जोरदार पारी खेलते हुए नाबाद 56 रन बनाए। वहीं कप्तान रजत पाटीदार 15 रन बनाकर नाबाद लौटे। इससे पहले विराट कोहली सिर्फ 12 रन बना सके। जबकि मयंक अग्रवाल 19 रनों का योगदान दे सकें।

पंजाब के गेंदबाज कुछ खास नहीं कर सके। बल्लेबाजों ने इतना स्कोर भी नहीं बनाया था, कि वे चुनौती दे सकें। काइल जेमीसन और मुशीर खान को एक-एक विकेट मिला। पंजाब के इस हार के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ सी आ गई। वहीं जमकर मीम्स भी शेयर किए गए।

यहां देखें वायरल हो रहे मीम्स

 

 

 

 

close whatsapp