वो 5 खिलाड़ी जो आयरलैंड सीरीज के दौरान कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए डेब्यू - 5 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

वो 5 खिलाड़ी जो आयरलैंड सीरीज के दौरान कर सकते हैं टीम इंडिया के लिए डेब्यू

आईपीएल 2022 से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी उभर कर सामने आए जिन्हें आगे जाकर टीम इंडिया में जगह मिल सकती है।

5) मोहसिन खान

Mohsin Khan. (Photo Source: IPL/BCCI)
Mohsin Khan. (Photo Source: IPL/BCCI)

लखनऊ सुपर जायंट्स को मोहसिन खान के रूप में अपने सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाजों में से एक मिला। जब लखनऊ के कुछ गेंदबाज को चोट के कारण आराम दिया गया था, उस वक्त उन्हें कुछ मैच के लिए शामिल किया गया था लेकिन उन्होंने इस मौके का पूरा फायदा उठाया और टीम के प्लेइंग कॉम्बिनेशन में जगह बना ली।

आईपीएल 2022 में सिर्फ 9 गेम खेलने के बाद, खान ने 14 विकेट हासिल किए और अपनी टीम के लिए कुछ मैच विनिंग प्रदर्शन किया। एलएसजी ने अपने पहले सीजन में प्लेऑफ़ में जगह बनाई और इसका कुछ श्रेय निश्चित रूप से मोहसिन खान की प्रतिभा को जाता है।

जबकि सभी को उम्मीद थी कि खान दक्षिण अफ्रीका सीरीज में पदार्पण करेंगे, दुर्भाग्य से वह अपनी स्थान बनाने से चूक गए। लेकिन वह इस सीजन में सबसे शानदार प्रदर्शन करने वालों में से एक थे, और आयरलैंड सीरीज के लिए उन्हें टीम में जगह मिलने की बहुत अधिक संभावना है।

Previous
Page 5 / 5

close whatsapp