IPL 2023: मिनी ऑक्शन में इन 5 अंडर-19 खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2023: मिनी ऑक्शन में इन 5 अंडर-19 खिलाड़ियों पर लग सकती है बड़ी बोली

IPL 2023 सत्र का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को होगा और ऐसे कई अंडर-19 खिलाड़ी है जिनको आगामी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी अपने दल में शामिल करना चाहेंगी।

Shaik Rasheed (Pic Source-Twitter)
Shaik Rasheed (Pic Source-Twitter)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के हर सत्र में ऐसा देखा गया है कि कई युवा खिलाड़ियों ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से तमाम प्रशंसकों का दिल जीत लिया। 2008 से 2022 सत्र तक ऐसे कई खिलाड़ी है जिन्होंने IPL में बेहतरीन प्रदर्शन किया और राष्ट्रीय टीम में अपनी जगह बनाई।

अगर कुछ खिलाड़ियों का नाम लिया जाए तो पृथ्वी शॉ, ऋषभ पंत, सूर्यकुमार यादव, युजवेंद्र चहल और जसप्रित बुमराह इन सभी ने राष्ट्रीय टीम की ओर से भी शानदार प्रदर्शन किया है। इन सभी खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी नई पहचान बनाई है। IPL 2022 में गुजरात टाइटंस (GT) ने यह ट्रॉफी अपने नाम की थी और अब तमाम प्रशंसक 2023 सत्र का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

बता दें, IPL 2023 सत्र का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को होगा और ऐसे कई अंडर-19 खिलाड़ी है जिनको आगामी ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजी अपने दल में शामिल करना चाहेंगी।

1- रवि कुमार

Ravi Kumar (Pic Source-Twitter)
Ravi Kumar (Pic Source-Twitter)

रवि कुमार बाएं हाथ के शानदार तेज गेंदबाज हैं और उन्होंने बंगाल की ओर से घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन किया। इस साल की शुरुआत में हुए अंडर-19 वर्ल्ड कप में उन्होंने भारत की ओर से शानदार गेंदबाजी की थी। कुमार ने छह मुकाबलों में 3.66 की शानदार इकोनामी से 10 विकेट झटके थे।

जब अंडर-19 के फाइनल में भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार मुकाबला खेला था तब उस मैच में रवि कुमार ने महत्वपूर्ण चार विकेट झटके थे जिसकी वजह से इंग्लैंड 189 रन पर ऑलआउट हो गई थी। रवि कुमार नई गेंद से काफी घातक साबित हो सकते हैं। पावरप्ले में उनको खेलना आसान बात नहीं है।

इस युवा खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2022 में अपना घरेलू डेब्यू किया और तमाम लोगों का अपने प्रदर्शन से दिल जीत लिया। रवि कुमार ने 3 मुकाबलों में 7.40 के इकोनामी से 4 विकेट झटके।

Page 1 / 5
Next

close whatsapp