5 सबसे Unlucky क्रिकेटर, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआती सफलता के बाद कहीं खो गए
इन खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआती सफलता तो हासिल की, लेकिन उसके बाद लाइमलाइट से दूर हो गए।
अद्यतन - जून 26, 2023 3:51 अपराह्न
3. जेम्स फॉकनर

ऑस्ट्रेलिआई ऑलराउंडर जेम्स फॉकनर लिस्ट में तीसरे स्थान पर हैं। एक वक्त फॉकनर ऑस्ट्रेलियाई टीम का अहम हिस्सा हुआ करते थे। उनके शानदार खेल के दम पर कंगारू टीम ने लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में कई मुकाबले जीते। हालांकि, खराब प्रदर्शन के कारण वह टीम से बाहर हो गए। उन्होंने आखिरी बार अंतरराष्ट्रीय मैच ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे के दौरान वनडे सीरीज में खेला था।
ऑस्ट्रेलिया के 2015 वनडे विश्व कप जीत में जेम्स फॉकनर ने अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने गेंद से कमाल करते हुए छह मैच की छह पारियों में 10 विकेट चटकाए थे। 2017 के बाद चोटों और खराब प्रदर्शन की वजह से वह अंतरराष्ट्रीय में वापसी नहीं कर सके हैं। 2022 में पीसीबी के साथ भुगतान को लेकर उन्होंने पीएसएल छोड़ दिया था।
विशेष रुप से प्रदर्शित वीडियो