5 सबसे Unlucky क्रिकेटर, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआती सफलता के बाद कहीं खो गए - 6 का पृष्ठ 5 - क्रिकट्रैकर हिंदी

5 सबसे Unlucky क्रिकेटर, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआती सफलता के बाद कहीं खो गए

इन खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआती सफलता तो हासिल की, लेकिन उसके बाद लाइमलाइट से दूर हो गए।

2. एस श्रीसंत

S Sreesanth
S Sreesanth. (Photo Source: Twitter)

इस लिस्ट में दूसरा नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर एस श्रीसंत का है। श्रीसंत ने 2005 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रखा। उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान राहुल द्रविड़ थे। आरपी सिंह, मुनाफ पटेल और वीआरवी सिंह जैसे तेज गेंदबाजों के बीच श्रीसंत ने भारतीय क्रिकेट में अपना लोहा मनवाया।

मार्च 2006 में श्रीसंत ने इंग्लैंड के खिलाफ नागपुर में टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए पहली पारी में 95 रन देकर 4 विकेट हासिल किए। वह 2007 टी-20 विश्व कप विजेता टीम का भी हिस्सा रहे। इसके बाद श्रीसंत ने वनडे में शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि, 2008 में उनका प्रदर्शन गिरता चला गया।

2011 वनडे विश्व कप में श्रीसंत खेले, लेकिन यह साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके लिए आखिरी साल साबित हुआ। श्रीसंत को आईपीएल 2013 में स्पॉट फिक्सिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया था और भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने आजीवन प्रतिबंध लगा दिया।

इस घटना के छह साल बाद 2019 में भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने तेज गेंदबाज के निलंबन पर पुनर्विचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद उनके प्रतिबंध को घटाकर सात साल कर दिया।

Previous
Page 5 / 6
Next

close whatsapp