5 सबसे Unlucky क्रिकेटर, जो इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआती सफलता के बाद कहीं खो गए
इन खिलाड़ियों ने इंटरनेशनल क्रिकेट में शुरुआती सफलता तो हासिल की, लेकिन उसके बाद लाइमलाइट से दूर हो गए।
अद्यतन - जून 26, 2023 3:51 अपराह्न
1. उमर अकमल

पाकिस्तान बल्लेबाज उमर इस लिस्ट में पहले स्थान पर हैं। उन्होंने 2009 में अपने करियर की शुरुआत की और इसी साल खेल के तीनों प्रारूप में पाकिस्तान के लिए डेब्यू किया। वह कुछ सालों तक पाकिस्तान टीम का अहम हिस्सा रहे। 2011 में वह पाकिस्तान के लिए तीसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज रहें। उमर ने 8 साल तक लगातार पाकिस्तान क्रिकेट की सेवा की।
हालांकि, 2017 चैंपियंस ट्रॉफी से पहले उन्हें खराब फिटनेस का हवाला देकर टीम से बाहर कर दिया गया। वह अगले दो साल तक और टीम से बाहर रहें। 2019 विश्व कप से पहले उमर अकमल ने पाकिस्तान के लिए पांच वनडे मैच खेले, लेकिन इसके बावजूद इंग्लैंड में आयोजित इस बड़े टूर्नामेंट के लिए उन्हें टीम में नहीं चुना गया।
2019 अक्टूबर में सेलेक्टर ने उमर को श्रीलंका के खिलाफ टी-20 घरेलू सीरीज के लिए टीम में चुना, लेकिन वह दो मैचों में खाता नहीं खोल सके। वहीं पाकिस्तान सुपर लीग के 2020 संस्करण से पहले सटोरियों द्वारा संपर्क किए जाने की सूचना नहीं देने के कारण डेढ़ साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था।