शादी की सालगिरह पर अनुष्का शर्मा के लिए कतई बॉलीवुड हीरो बन गए विराट कोहली!
अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की है आज शादी की सालगिरह।
अद्यतन - Dec 11, 2022 2:02 pm

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी वाइफ अनुष्का शर्मा सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, साथ ही ये दोनों एक साथ कई ऐड शूट भी करते हैं और शुरूआत में एक ऐड शूट के दौरान ही पहली बार ही दोनों की मुलाकात हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच प्यार परवान पर चढ़ा और कपल ने शादी कर ली, जिसे आज पूरे 5 साल हो गए हैं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा एक-दूसरे के लिए करते हैं पोस्ट
जी हां, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का प्यार सोशल मीडिया पर भी देखने को मिलता है, जहां ये कपल एक-दूसरे के काम की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ करते हैं और खूब दिल वाले इमोजी कमेंट बॉक्स में बनाते हुए नजर आते हैं।
विराट कोहली ने अनुष्का शर्मा के साथ की फिल्मी तस्वीर शेयर
*अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की है आज शादी की सालगिरह।
*आज से ठीक 5 साल पहले, 2017 में हुई थी इस कपल की शादी।
*विराट ने सोशल मीडिया पर अनुष्का के साथ खास तस्वीर की शेयर।
*साथ ही कैप्शन में अनुष्का के लिए लिखा बेहद प्यारा संदेश।
शादी की सालगिरह पर विराट का पोस्ट
कोहली का शतक देख काफी खुश थी अनुष्का शर्मा
दूसरी ओर कल विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ शतक लगाया था, जिसके बाद अनुष्का ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए कोहली के लिए इंस्टा स्टोरी लगाई थी और इसमें उन्होंने दिल वाली इमोजी बनाई थी। जो कुछ ही देर में काफी ज्यादा ही वायरल हो गई थी।