मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी एबी डी विलियर्स के ना खेलने के आसार अधिक
अद्यतन - मई 1, 2018 1:01 अपराह्न

रॉयल चेलेंजर्स बेंगलौर इस समय काफी आलोचना का शिकार इस आईपीएल सीजन में जहाँ अपने की वजह से एक तरफ हो रही है और अब मुंबई इंडियंस के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से पहले टीम के लिए बेहतरीन बल्लेबाज़ी करने वाले एबी डी विलियर्स के ना खेलने पर अभी दुविधा की स्थिति बनी हुयीं है.
कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में एबी डी विलियर्स वायरल फीवर होने की वजह से नहीं खेल सके थे और इस वजह से आरसीबी की टीम को इस सीजन में एक और हार का सामना करना पड़ा था क्योंकिं विराट कोहली के अलावा दूसरा कोई भी बल्लेबाज इस मैच में रन बना पाने में कामयाब नहीं हो सका था और अब मुंबई के खिलाफ भी उनके नहीं खेलने के अधिक आसार दिखाई दे रहे है.
आरसीबी और मुंबई इंडियंस दोनों के लिए ये सीजन अभी तक बेहद खराब बीता है और अब दोनों टीमों के लिए इस सीजन के बाकी सभी मैच बेहद महत्वपूर्ण हो गयें है यदि उन्हें प्लेऑफ की दौड़ में लगातार बने रहने है और जब इन दोनों की भिडंत आज होगी तो जो भी टीम इस मैच में हारेगी उसके लिए इस सीजन में प्लेऑफ में जगह बना पाना लगभग नामुमकिन हो जायेगा.
यदि एबी डी विलियर्स फिट होते है
मुंबई इंडियंस के खिलाफ यदि एबी डी विलियर्स फिट हो जाते है आरसीबी टीम के लिए ये एक बहुत बड़ी ख़ुशी की खबर होगी और वह टीम में कॉलिन डी ग्रेंडहोम या ब्रेंडन मक्कुलम की जगह पर शामिल किये जायेंगे. इस आईपीएल सीजन में दक्षिण अफ्रीका का ये विस्फोटक खिलाड़ी काफी शानदार फॉर्म में चल रहा है और आरसीबी टीम को जो 2 जीत इस सीजन में मिली है उसमें डी विलियर्स का काफी बड़ा योगदान रहा था लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ उनकी आक्रामक पारी बेकार चली गयीं थी पर आरसीबी की टीम के लिए उनका फिट होना बेहद जरुरी है.