अनुष्का शर्मा ने जिस व्यक्ति को सिखाया था स्वच्छता का पाठ वह कर चुका है शाहरुख खान के साथ फिल्म
अद्यतन - Jun 18, 2018 6:29 pm

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी 2 दिन से सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बनी हुयीं है जिसकी वजह उनकी तरफ से पोस्ट किया हुआ एक वीडियो है जिसमें अनुष्का शर्मा एक व्यक्ति को काफी बुरी तरह से डांट रही है क्योंकि उसने चलती कार से कूड़ा सड़क पर फेंक दिया था और यह वाक्या अनुष्का शर्मा ने देख लिया जिसके बाद उन्होंने इसका विरोध किया और पूरी घटना का वीडियो विराट कोहली ने कैद करके उसे ट्विटर पर पोस्ट कर दिया.
विराट कोहली का यह कदम अचानक से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया जिसमें काफी सारे लोगों ने अनुष्का शर्मा के कदम की काफी तारीफ की थी लेकिन कुछ लोगों को उनका यह कदम इसलिए पसंद नहीं आया क्योंकि उन्होंने उस व्यक्ति का चेहरा पूरी तरह से छुपाया नहीं था और उन्होंने जिस तरह से बात की थी वह भी सभी को अच्छा नहीं लगा.
बॉलीवुड में काम कर चुका है वह व्यक्ति
अनुष्का शर्मा के कारण चर्चा का विषय बने उस इंसान की पहचान अरहान सिंह नाम से हुयीं जब उन्होंने अपने फेसबुक अकाउंट से इस पूरे मामले में अपनी तरफ से सफाई पेश करते हुए अनुष्का शर्मा और विराट कोहली पर हमला बोला और अपनी तरफ से उन्हें अदब से बात करने के लिए भी कहा था इसके बाद अरहान सिंह की माँ ने भी विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को अपने बेटे का चेहरा ना छुपाने पर उनके इस कदम को फेमस होना बता दिया था.
अब अरहान को लेकर जो बात सामने आयीं है उसके अनुसार उन्होंने 90 के दशक में चाइल्ड कलाकार के रूप में हुयीं है जिन्होंने शाहरुख खान के साथ इंग्लिश बाबू देशी मेम में काम किया था. इसके अलावा ऐसी भी खबरे है कि अरहान ने शाहिद कपूर के साथ फिल्म पाठशाला में भी काम किया था. अब वह एक इवेंट मैनजमेंट कम्पनी चलाते है साथ ही फैशन डिजायनर भी है.
यहाँ पर देखिये उस घटना का वीडियो :
https://twitter.com/imVkohli/status/1007952358310055937
यहाँ पर देखिये अरहान सिंह का इन्स्टाग्राम पोस्ट :
https://www.instagram.com/p/BkFpknoFktw/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/BkFpknoFktw/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/BkFpknoFktw/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/BPhN_OCgnFK/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/Bg_uX40AWu8/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/BdaPBa8AZuB/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/BdCg_RDgeTT/?utm_source=ig_embed
https://www.instagram.com/p/BOzn0w5AIKO/?utm_source=ig_embed