मिल गया वीडियो! राहुल द्रविड़-विराट कोहली में बहस हुई है क्या?
BCCI ने सोशल मीडिया पर साझा किया टीम इंडिया का एक वीडियो।
अद्यतन - दिसम्बर 19, 2021 1:57 अपराह्न
टीम इंडिया के नए कोच राहुल द्रविड़ और टेस्ट कप्तान विराट कोहली के लिए अफ्रीका का दौरा किसी बड़ी चुनौती से कम नहीं होगा, टेस्ट में जीतने के मामले में टीम इंडिया का रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका में इतना अच्छा नहीं रहा है। जिसके कारण टीम इंडिया पर ज्यादा दबाव होगा, इसी दबाव को कम करने के लिए टीम इंडिया ने अपना अभ्यास शुरू कर दिया है। इसी अभ्यास का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें विराट और द्रविड़ के बीच अहम बातचीत होते नजर आ रही है।
क्या राहुल द्रविड़-विराट कोहली के बीच सब कुछ सही चल रहा है?
विराट कोहली के लिए इस साल का अंत किसी बुरे सपने जैसा हो रहा है, पहले उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने टी-20 वर्ल्ड कप में फ्लॉप प्रदर्शन किया और फिर बाद में कोहली के हाथ से वनडे की कप्तानी चली गई। जिसके बाद से विराट अपने खेल से ज्यादा विवादों के लिए खबरों में बने हुए हैं, दूसरी ओर सौरव गांगुली भी विराट पर बयान बाजी शुरू कर चुके हैं जो टीम इंडिया के अच्छे संकेत नहीं हैं।
*BCCI ने सोशल मीडिया पर साझा किया टीम इंडिया का एक वीडियो।
*वीडियो में टीम इंडिया का अफ्रीका में पहला अभ्यास सत्र दिखाया गया है ।
*इस वीडियो में अपनी बल्लेबाजी को लेकर राहुल द्रविड़ से बात कर रहे हैं विराट।
*बाकी खिलाड़ी भी जमकर कर रहे हैं अभ्यास, 26 तारीख को है पहला टेस्ट मैच।
अभ्यास करती हुई टीम इंडिया
Getting Test-match ready 👌 👌
🎥 Snippets from #TeamIndia's first practice session ahead of the first #SAvIND Test. pic.twitter.com/QkrdgqP959
— BCCI (@BCCI) December 19, 2021
कल भी सामने आया था विराट-द्रविड़ का वीडियो
इससे पहले कल भी BCCI ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था, जिसमें टीम इंडिया के खिलाड़ी मस्ती मजाक कर रहे थे। इस वीडियो में भी विराट और द्रविड़ के बीच मजाक-मस्ती होते हुए दिख रही थी, जिसे देख टीम इंडिया के फैन्स काफी ज्यादा ही खुश हुए थे। वहीं अब टीम इंडिया नेट्स में पसीना बहा रही है और विराट हर हाल में टेस्ट सीरीज का आगाज जीत के साथ करना चाहेंगे।
कल का वीडियो
How did #TeamIndia recharge their batteries ahead of their first training session in Jo'Burg? 🤔
On your marks, get set & Footvolley! ☺️😎👏👌#SAvIND pic.twitter.com/dIyn8y1wtz
— BCCI (@BCCI) December 18, 2021