पैट कमिंस ने जश्न के दौरान भी रखा उस्मान ख्वाजा का पूरा ख्याल जिसके बाद हो रही उनके इस शानदार कदम की तारीफ
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने एशेज 2021-22 को 4-0 से अपने नाम किया।
अद्यतन - जनवरी 17, 2022 1:05 अपराह्न

पैट कमिंस ने ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान के रूप में अपनी कप्तानी के कार्यकाल की शुरुआत इंग्लैंड पर ब्लॉकबस्टर एशेज 2021-22 सीरीज जीत के साथ की। ऑस्ट्रेलिया ने शानदार गेंदबाजी कर इंग्लैंड को पांचवे और आखिरी टेस्ट मैच में 146 रनों से मात दे कर 4-0 से एशेज सीरीज को इस बार अपने नाम किया है।
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज गुलाबी गेंद के साथ इंग्लैंड के लिए बिल्कुल घातक साबित हुए क्योंकि इंग्लिश टीम होबार्ट में दोनों पारियों में सिर्फ 188 और 124 रन ही बना पाई और अंततः उन्हें एशेज सीरीज में एक और अपमानजनक हार का सामना करना पड़ा।
इस एशेज जीत के साथ कमिंस ने ऑस्ट्रेलियाई फैंस का दिल तो जीत ही लिया लेकिन उनके एक सरहानीय कदम ने सुर्खियां बटोरने का काम किया। जिसमें उन्होंने उस्मान ख्वाजा के लिए सम्मान दिखाया उन्होंने सबका दिल जीत लिया।
बता दें, ख्वाजा ने 2019 के बाद ऑस्ट्रेलिया टेस्ट टीम में चौथे टेस्ट में शानदार वापसी की। उन्होंने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए टेस्ट में दोनों पारियों में शतक लगाया था। जिससे आखिरी टेस्ट मैच में ट्रेविस हेड की वापसी के बावजूद उस्मान ख्वाजा ने अपनी जगह को बरकरार रखते हुए पारी की शुरुआत करने की जिम्मेदारी को संभाला था।
पैट कमिंस ने उस्मान ख्वाजा के प्रति अपने दयालु हावभाव से जीता दिल
जब ऑस्ट्रेलियाई टीम अपने कट्टर प्रतिद्वंद्वियों इंग्लैंड पर अपनी शानदार एशेज जीत का पोडियम पर विनर्स कप के साथ जश्न मना रहे थे और जीत को सेलिब्रेट करने के लिए अपनी शैंपेन की बोतल खोलने के लिए तैयार थे। इसी बीच कंगारू कप्तान ने अपनी महानता का बड़े ही अच्छे तरीके से प्रदर्शन किया।
दरअसल उस्मान ख्वाजा एक मुस्लिम हैं और उनका धर्म उन्हें शैंपेन के छींटे भी खुद पर आने देने की इजाजत नहीं देता है और इसलिए वह सेलिब्रेशन के समय दूर हो गए थे।
ख्वाजा के प्रति सम्मान दिखाते हुए, कमिंस ने अपने साथी खिलाड़ियों से शैंपेन की बोतल खोलने के लिए थोड़ा रुकने को बोलकर बल्लेबाज को एक ग्रुप फोटो के लिए पोडियम पर बुला लिया। जिसे देखकर न सिर्फ ख्वाजा खुश हुए होंगे, बल्कि उनके फैंस भी उनके इस भाव से मोहित हो गए।
यहाँ देखिये पैट कमिंस का दिल जीतने वाला पल –
https://twitter.com/buttsey888/status/1482675728470921220