IPL 2022 मेगा ऑक्शन के लिए तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने भी अपना नाम रजिस्टर कराया जिसमें उन्होंने खुद को इस बेस प्राइस में किया है शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 मेगा ऑक्शन के लिए तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने भी अपना नाम रजिस्टर कराया जिसमें उन्होंने खुद को इस बेस प्राइस में किया है शामिल

पिछले साल भी हुए मिनी ऑक्शन को लेकर एस श्रीसंत ने अपना नाम रजिस्टर कराया था, लेकिन वह फाइनल राउंड में अपनी जगह नहीं बना सके थे।

S Sreesanth. (Photo Source: DIBYANGSHU SARKAR/AFP via Getty Images)
S Sreesanth. (Photo Source: DIBYANGSHU SARKAR/AFP via Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन का इंतजार इस समय सभी क्रिकेट प्रेमियों को काफी बेसब्री के साथ है। जिसमें इस बार 2 नई फ्रेंचाइजियों अहमदाबाद और लखनऊ के शामिल होने से यह टी-20 लीग और भी अधिक बड़ी होने वाली है। वहीं खबरों के अनुसार इस बार पूरे IPL सीजन का आयोजन भारत में ही बंद दरवाजों के पीछे आयोजित कराये जाने की योजना बनाई जा रही है।

IPL के आगामी 15वें सीजन की शुरुआत मार्च के आखिरी सप्ताह में शुरु कराये जाने की उम्मीद है, जिसमें इसका फाइनल मुकाबला मई के आखिरी सप्ताह में खेला जा सकता है। वहीं मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में किया जाएगा जिसको लेकर अभी से सारी चीजें तय कर ली गई हैं।

जिसको लेकर इस बार 1,000 से अधिक खिलाड़ियों ने अपने नाम रजिस्टर कराये हैं, जिसमें तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का नाम भी शामिल है। पिछले साल हुए मिनी ऑक्शन को लेकर भी केरल के तेज गेंदबाज एस श्रीसंत ने अपना नाम दिया था, लेकिन वह फाइनल राउंड के लिए क्वालीफाई नहीं कर सके थे। वहीं ईएसपीएन क्रिकइंफों की रिपोर्ट के अनुसार श्रीसंत ने इस बार खुद का नाम 50 लाख रुपए बेस प्राइस में रजिस्टर कराया है।

अभी तक IPL में रहा है ऐसा करियर

एस श्रीसंत ने साल 2013 के IPL सीजन तक हिस्सा लिया है, जिसके बाद उनपर स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण में फंसने की वजह से प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस स्पॉट फिक्सिंग प्रकरण का खुलासाल होने के बाद उस समय राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा एस श्रीसंत के साथ अजीत चंडीला सहित कई अन्य खिलाड़ियों पर भी प्रतिबंध लगाया गया था।

2 बार वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा रह चुके एस श्रीसंत अभी तक 3 IPL टीम का हिस्सा रहे हैं, जिसमें किंग्स इलेवन पंजाब (अब पंजाब किंग्स), वहीं कोच्ची टस्कर्स केरला जो टीम नहीं है के अलावा राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा रहे हैं। श्रीसंत ने अभी तक 44 विकेट हासिल किए IPL में हासिल किए हैं।

close whatsapp