शोएब अख्तर का दावा, टी-20 वर्ल्ड कप में फिर पाकिस्तान से हार जाएगा भारत
पाकिस्तान फिर से टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को हरा देगा-अख्तर।
अद्यतन - Jan 25, 2022 8:33 am

ICC के लिए भारत-पाकिस्तान का मैच हमेशा से मुनाफे का खेल होता है, जिसके चलते एक बार फिर से इस साल होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में इन दोनों देशों के बीच सुपर हिट मुकाबला देखने को मिलेगा। साथ ही अब इस मैच को लेकर बयानबाजी का दौर भी शुरू हो चुका है, ताजा बयान इस मैच को लेकर पूर्व पाकिस्तान गेंदबाज शोएब अख्तर का आया है। जहां अख्तर ने अपने इस बयान से सभी को हैरान किया है और बड़ी भविष्यवाणी की है।
शोएब अख्तर अब भविष्यवाणी करने का काम शुरू कर चुके हैं
इस साल का टी-20 वर्ल्ड कप ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होना है, जिसकी शुरूआत 16 अक्टूबर से होगी और वहीं फटाफट क्रिकेट के महाकुंभ का फाइनल मैच 13 नवंबर को खेला जाएगा। वहीं इस टूर्नामेंट में 23 अक्टूबर का दिन सबसे खास रहने वाला है और इस दिन भारत-पाकिस्तान के बीच सबसे बड़ी टक्कर होगी। इस मुकाबले को लेकर अभी तक भारत के पूर्व खिलाड़ी ने कुछ भी बयान नहीं दिया है, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से बयानों के बाउंसर आने शुरू हो गए हैं।
*पाकिस्तान फिर से टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को हरा देगा-अख्तर।
*शोएब अख्तर ने कहा- टी-20 फॉर्मेट में भारत से बेहतर है पाकिस्तान।
*भारतीय मीडिया टीम इंडिया पर फालतू दबाव बनाती है- अख्तर।
*भारत के लिए पाकिस्तान के खिलाफ हारना आम हो गया है- शोएब।
अख्तर के अलावा हफीज भी दे चुके हैं पाकिस्तान के हक में बयान
अख्तर के साथ-साथ पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद हफीज का भी बयान इस मैच को लेकर आ चुका है, जहां हफीज ने कुछ और ही तर्क दिया है। मोहम्मद हफीज की माने तो टीम इंडिया के लिए विराट-रोहित अहम खिलाड़ी हैं और अगर वो इस मैच में जल्दी आउट हो जाते हैं तो टीम इंडिया के बाकी के बल्लेबाज दबाव में आ जाएंगे। इससे पहले पाकिस्तान ने भारत को 2021 के टी-20 वर्ल्ड कप में पहली बार हराकर इतिहास रचा था, पाक टीम ने ये जीत 10 विकेटों से अपने नाम की थी।