आर अश्विन का टीम इंडिया से हमेशा के लिए पत्ता कटने वाला है?
वेस्टइंडीज के साथ घरेलू सीरीज में नहीं होगा अश्विन का नाम।
अद्यतन - जनवरी 26, 2022 9:25 पूर्वाह्न

हाल ही में स्पिन गेंदबाज आर अश्विन ने टीम इंडिया के लिए सफेद गेंद के फॉर्मेट में वापसी की है, जहां पहले इस गेंदबाज ने सभी को हैरान करते हुए टी-20 वर्ल्ड कप 2021 की टीम में जगह बनाई थी, उसके बाद वो टीम के साथ साउथ अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज भी खेले। जहां उनका प्रदर्शन उनके नाम के मुताबिक नहीं रहा, वहीं अब वेस्टइंडीज दौरे से इस खिलाड़ी का नाम कट सकता है, जिसका दावा एक रिपोर्ट में किया गया है।
आर अश्विन को अब नहीं मिलने वाला टीम इंडिया में मौका?
साउथ अफ्रीका दौरा टीम इंडिया के लिए किसी बुरे सपने जैसा था, जहां इस दौरे पर टीम इंडिया एक ही टेस्ट मैच अपने नाम कर पाई। जिसके बाद टीम को लगातार हार का ही सामना करना पड़ा, पहले भारतीय टीम ने टेस्ट सीरीज हारी अफ्रीका की धरती पर, फिर वनडे सीरीज में भी हार की कहानी देखने को मिली। इस दौरान टीम इंडिया के गेंदबाजों ने काफी निराश किया, साथ ही गेंदबाजों का अनुभव नजप नहीं आया।
*वेस्टइंडीज के साथ घरेलू सीरीज में नहीं होगा अश्विन का नाम।
*रिपोर्ट में किया गया है दावा, अश्विन को गुजरना है एक ट्रीटमेंट से।
*जिसके चलते 3 हफ्ते इस गेंदबाज को रहना होगा क्रिकेट से दूर।
*इसी कारण से वो वेस्टइंडीज सीरीज के लिए नहीं होंगे टीम का हिस्सा।
संजय मांजरेकर लगातार साध रहे हैं इस गेंदबाज पर निशाना
दूसरी ओर टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी संजय मांजरेकर लगातार आर अश्विन पर निशाना साध रहे हैं, जहां संजय इस स्पिनर के खिलाफ बोल रहे है और जमकर उनके के लिए बयानबाजी कर रहे हैं। संजय के मुताबिक अश्विन का टीम इंडिया के लिए सफेद गेंद के फॉर्मेट में वापसी का कोई मतलब नहीं बनता है और अब वो इस फॉर्मेट में इतनी प्रभावशाली नहीं रहे हैं। साथ ही मांजरेकर ने कुलदीप यादव का साथ दिया था और कहा था कि यादव की टीम इंडिया में एक बार फिर से वापसी होनी चाहिए।