वीडियो: इस अफगानी बल्लेबाज ने हूबहू धोनी के अंदाज में जड़ दिया हेलिकॉप्टर शॉट, सोशल मीडिया पर मची सनसनी
रहमनुल्लाह गुरबाज के हेलीकाप्टर शॉट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से हुआ वायरल।
अद्यतन - Jan 31, 2022 3:16 pm

अफगानिस्तान के बल्लेबाज रहमनुल्लाह गुरबाज ने पाकिस्तान सुपर लीग में बिल्कुल धोनी के अंदाज में हेलिकॉप्टर शॉट खेलकर छक्का जड़ दिया, जिसे देखकर तमाम फैंस को माही की याद आ गई। इस छक्के की खास बात ये थी कि गुरबाज ने बिल्कुल धोनी के अंदाज में हेलिकॉप्टर शॉट जड़ दिया, जिसे देखकर फैन्स भी बिल्कुल हैरान और दंग रह गए।
गुरबाज ने पारी के 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर सोहेल खान को हेलीकॉप्टर शॉट खेलकर छक्का लगाया। उनका ये छक्का देखकर फैंस का कहना है कि अफगानिस्तान खिलाड़ियों और हेलीकॉप्टर शॉट की तो अलग ही लगाव है क्योंकि इससे पहले राशिद खान ने भी पीएसल में हेलीकॉप्टर शॉट खेला था जिसने जमकर सुर्खियां बटोरी थी।
यहां देखिए रहमनुल्लाह गुरबाज का वह हेलीकाप्टर शॉट
whats up with afghanistan and the helicopter pic.twitter.com/kdyLmXAd1P
— Jazib (@JazibChaudry) January 30, 2022
गुरबाज के इस छक्के का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो तमाम फैंस भी सोशल मीडिया पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दिखे।
वहीं मुकाबले की बात करें तो पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) के 5वें मैच में इस्लामाबाद यूनाइटेड ने पेशावर जाल्मी की टीम को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए, पेशावर टीम ने बोर्ड पर कुल 168/6 का स्कोर किया, जिसमें शेरफेन रदरफोर्ड ने सिर्फ 46 गेंदों पर 70 *रनो की बेहतरीन पारी खेली। रदरफोर्ड के अलावा, बेन कटिंग ने भी 17 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली।
इस्लामाबाद यूनाइटेड की ओर से हसन अली और फहीम अशरफ ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में पॉल स्टर्लिंग और एलेक्स हेल्स की ओपनिंग जोड़ी ने पेशावर जाल्मी के गेंदबाजों को चौंका दिया। स्टर्लिंग और हेल्स ने पहले विकेट के लिए केवल 9.4 ओवर में 112 रनों की धमाकेदार साझेदारी की और मैच को एकतरफा बना दिया।
स्टर्लिंग ने जहां केवल 25 गेंदों में 57 रनों की धमाकेदार पारी खेली, वहीं हेल्स ने 54 गेंदों में 82 * रनों की पारी खेली। रहमानुल्ला गुरबाज़ ने अंत में 16 गेंदों पर 27 * रन बनाकर फिनिशिंग टच दिया, और शादाब खान की अगुवाई वाली टीम ने 4.1 ओवर शेष रहते हुए लक्ष्य को आसानी से पार कर लिया।