लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपनी टीम के लोगो को जारी किया जिसका पौराणिक कथाओं से है नाता - क्रिकट्रैकर हिंदी

लखनऊ सुपरजायंट्स ने अपनी टीम के लोगो को जारी किया जिसका पौराणिक कथाओं से है नाता

संजीव गोयनका के मालिकाना हक वाली लखनऊ फ्रेंचाइजी पहली बार इंडियन प्रीमियर लीग में खेलते हुए नजर आएगी।

Lucknow Super Giants logo. (Photo source: Twitter/Lucknow Super Giants)
Lucknow Super Giants logo. (Photo source: Twitter/Lucknow Super Giants)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में 2 नई टीम अहमदाबाद और लखनऊ की भी शामिल हो गई हैं। जिसके चलते अब यह लीग और भी बड़ी होना तय हो गया है। इसी को लेकर लखनऊ फ्रेंचाइजी ने जहां कुछ दिन पहले अपने नाम का ऐलान करते हुए लखनऊ सुपरजायंट्स रखा। वहीं अब उन्होंने अपनी टीम के लोगो को भी जारी कर दिया है।

इस लोगो को लेकर बात की जाए इसमें बीच में एक बैट की तस्वीर दिखाई गई है जो नीले रंग का है वहीं चिड़िया के पंख तिरंगे रंग में हैं। टीम का नाम भी नीले रंग में लिखा गया है। वहीं फ्रेंचाइजी की तरफ से इस लोगो को जारी करने के साथ यह बताया गया कि इसे भारतीय पौराणिक कथाओं से प्रेरणा लेकर बनाया गया है। जो पौराणिक पक्षी गरुड़ जो रक्षक है और तेजी से आगे बढ़ने में सक्षम है। उससे प्रेरित होकर हमने पंखों वाला लोगो बनाया है।

लखनऊ सुपरजायंट्स ब्रैंड की पहचान एक प्रेरणा देने का काम करेगी

लखनऊ फ्रेंचाइजी ने इस लोगो को जारी करने के साथ एक बयान भी सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा हुआ जारी किया। जिसमें उन्होंने लिखा कि, लखनऊ सुपरजायंट्स, भारत की नई आईपीएल टीम का लोगो भारत की पौराणिक कथाओं से प्रेरित है। पौराणिक पक्षी गरुड़ – जो रक्षक है और तेजी से आगे बढ़ने में सक्षम है। उससे प्रेरित होकर हमने पंखों वाला लोगो बनाया है।

वहीं उन्होंने आगे लिखा कि, गरुड़ भारतीय संस्कृति में सर्वव्यापी है। वहीं लोगो के तीन रंग के पंख पूरे देश में लखनऊ की टीम की अपील को दर्शाते हैं। चिड़िया का शरीर नीले रंग के बैट से दर्शाया गया है, जो कि क्रिकेट के खेल का रंग है। वहीं नारंगी सीम वाली लाल रंग की गेंद विजय तिलक की तरह है। यह लोगो कुल मिलाकर एक सकारात्मक ऊर्जा को दर्शाता है। लखनऊ सुपर जायंट्स हर भारतीय की टीम है। यह एक ऐसी टीम है जो देश को एकजुट करती है।

वहीं बता दें कि मेगा ऑक्शन 2022 के पहले लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने अपने साथ जिन 3 खिलाड़ियों को शामिल किया है, उसमें लोकेश राहुल, मोइस हेनरीकेज और रवि बिश्नोई का नाम शामिल है। इसके अलावा अब टीम के पास ऑक्शन के समय 58 करोड़ रुपए पर्स में खर्च करने के लिए होंगे।

close whatsapp