IPL 2022 के पूरे सीजन से बाहर हुए दीपक चाहर वहीं KKR की टीम में भी रसिक सलाम की जगह हर्षित राणा को किया गया शामिल - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 के पूरे सीजन से बाहर हुए दीपक चाहर वहीं KKR की टीम में भी रसिक सलाम की जगह हर्षित राणा को किया गया शामिल

दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मेगा ऑक्शन में 14 करोड़ रुपए में खरीदा था।

Deepak Chahar of CSK
Deepak Chahar. (Photo by Robert Cianflone/Getty Images)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के सीजन में गत-विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को दीपक चाहर के रूप में एक बड़ा झटका लगा है। जो पहले अनफिट होने की वजह से शुरुआती मुकाबलों में टीम के साथ नहीं जुड़ पाए थे, वहीं इसके बाद सभी को उम्मीद थी की दीपक जल्द ही फिट होकर खेलते हुए दिखाई देंगे। लेकिन इसके बाद पीठ दर्द की वजह से अब दीपक चाहर पूरे सीजन के लिए बाहर हो चुके हैं, जिसका आधिकारिक ऐलान 15 अप्रैल को कर दिया गया।

दीपक चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने IPL 2022 सीजन के मेगा ऑक्शन के दौरान कुल 14 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया था। अभी तक सीजन के 5 मुकाबलों में से सिर्फ 1 मैच जीतने वाली चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह एक बड़ा झटका माना जा रहा है। जिसमें दीपक टीम के लिए एक मैच विनर खिलाड़ी गेंद और बल्ले से साबित होते। इससे पहले भी CSK टीम का हिस्सा दीपक ने कई शानदार प्रदर्शन करते हुए खुद को एक बड़े खिलाड़ी के रूप में स्थापित किया था।

हालांकि दीपक चाहर के बाहर होने के बाद उनकी जगह पर किस खिलाड़ी को शामिल किया जाएगा उसको लेकर अभी तक ऐलान नहीं किया गया है। जिसमें फ्रेंचाइजी की नजर अब ऐसे खिलाड़ी पर होगी जो बल्ले या फिर गेंद दोनों से टीम के लिए योगदान देने में सक्षम हो।

KKR की टीम को भी रसिक सलाम के रूप में लगा बड़ा झटका

वहीं दूसरी तरफ कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) की बात की जाए तो उन्हें भी रसिक सलाम के रूप में बड़ा झटका लगा है। जो लोअर बैक इंजरी के चलते इस पूरे सीजन से अब बाहर हो चुके हैं। जिसमें रसिक को IPL 2022 के सीजन में कुल 2 मुकाबले खेलने का मौका मिला था। वहीं KKR की टीम ने रसिक की जगह पर हर्षित राणा को अपने साथ शामिल करने का फैसला किया जो 20 लाख रुपए बेस प्राइस में फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ेंगे।

हर्षित राणा को लेकर बात की जाए तो वह घरेलू क्रिकेट में दिल्ली की टीम से खेलते हुए दिखाई दिए हैं। वहीं दीपक की फिटनेस को लेकर बात की जाए वह पूरी तरह फिट होने तक राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) में अपना समय बितायेंगे। जिसके बाद ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि वह लगभग 3 महीने के बाद ही मैदान पर खेलते हुए दिख सकते हैं।

close whatsapp