CSK vs RR: संदीप शर्मा भी हैं एमएस धोनी के बहुत बड़े फैन, मुकाबला खत्म होने के बाद चेन्नई टीम के कप्तान के लिए लिखा दिल छू लेने वाला संदेश - क्रिकट्रैकर हिंदी

CSK vs RR: संदीप शर्मा भी हैं एमएस धोनी के बहुत बड़े फैन, मुकाबला खत्म होने के बाद चेन्नई टीम के कप्तान के लिए लिखा दिल छू लेने वाला संदेश

12 अप्रैल को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से मात दी।

Sandeep Sharma and MS Dhoni (Pic Source-Twitter)
Sandeep Sharma and MS Dhoni (Pic Source-Twitter)

12 अप्रैल को खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 3 रनों से मात दी। बता दें, RR की ओर से आखिरी ओवर फेंकने आए संदीप शर्मा ने कमाल की डेथ गेंदबाजी की और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई।

चेन्नई सुपर किंग्स को यह मुकाबला जीतने के लिए आखिरी ओवर में 21 रनों की जरूरत थी। संदीप शर्मा ने इस ओवर की शुरुआत 2 वाइड गेंदों से की। इसके बाद पहली गेंद डॉट फेंकी। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने लगातार दो छक्के जड़े। आखिरी 3 गेंदों में CSK को जीत के लिए 7 रन चाहिए थे लेकिन संदीप शर्मा ने लगातार तीन योर्कर फेंककर RR को इस मैच में जीत दिलाई।

मुकाबले के बाद संदीप शर्मा ने चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को उनके IPL में कप्तान के रूप में CSK के लिए 200वें मैच को लेकर बधाई दी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उनको महेंद्र सिंह धोनी को गेंदबाजी करते हुए काफी सम्मानित महसूस हो रहा है।

संदीप शर्मा ने मुकाबले के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट में महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर साझा की और उसके कैप्शन में लिखा कि, ‘महेंद्र सिंह धोनी पाजी को उनके CSK के कप्तान के रूप में 200वें मुकाबले को लेकर ढेर सारी शुभकामनाएं। मुझे काफी सम्मानित महसूस हो रहा है कि मैंने उनको गेंदबाज़ी की और उनके साथ फील्ड में समय बिताया। #dreamcometrue।’

एमएस धोनी और जडेजा को गेंदबाजी करने को लेकर संदीप शर्मा ने कहीं यह बात

मुकाबले के बाद प्रेजेंटेशन में संदीप शर्मा ने कहा कि, ‘मैं आखिरी ओवर में योर्कर फेंकने को देख रहा था। मैंने नेट्स में भी अच्छी योर्कर फेंकी थी।

लेग साइड काफी बड़ा था लेकिन योर्कर फेंकने के चक्कर में मैंने दो फुल टॉस गेंद फेंक दी जिसपर मुझे दो छक्के लगे। इसके बाद मैंने अपना साइड बदला और यह मेरे लिए काफी सही साबित हुआ। मैं चाह रहा था कि गेंद को जडेजा से दूर रखूं और ऐसा करने में मैं सफल रहा।’

close whatsapp