ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सुबह 5 बजे उठकर क्या करने में लगे हुए हैं? - क्रिकट्रैकर हिंदी

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या सुबह 5 बजे उठकर क्या करने में लगे हुए हैं?

ऑलराउंडर हार्दिक ने लगाई थी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी।

Hardik Pandya (Image Credit-Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit-Instagram)

टीम इंडिया से बाहर चल रहे ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या हर दिन के साथ कोई ना कोई बयान देने में लगे हुए, जिसके कारण कई विवाद बढ़ते ही जा रहे हैं। इस बीच वो आईपीएल की नई टीम यानी की अहमदाबाद के कप्तान भी बन चुके हैं, जिसके बाद से उनका जोश हाई है और वो अपने आप को इस IPL में साबित करेंगे। वहीं अब उनकी एक इंटस्टाग्राम स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें उनकी वापसी की कोशिश साफ नजर आ रही है।

ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने सुबह 5 बजे उठना शुरू कर दिया है!

टी-20 वर्ल्ड कप में ऑलराउंडर हार्दिक ने आखिरी बार टीम इंडिया की जर्सी पहनी थी, उसके बाद से वो टीम से बाहर चल रहे हैं और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं। जिसकी जानकारी वो अपने सोशल मीडिया पर भी फैन्स के साथ साझा करते रहते हैं और हर पल की जनकारी देते हैं। इसी कड़ी में इन दिनों इस ऑलराउंडर की एक स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है और हर कोई इसकी बात कर रहा है।

*ऑलराउंडर हार्दिक ने लगाई थी इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी।
*इस स्टोरी में पांड्या ने समय भी लिखा था, जो सुबह के 5 बजे का था।
*इन दिनों अपनी फिटनेस पर खासा ध्यान दे रहे हैं हार्दिक।
*साथ ही नेट्स पर बल्लेबाजी भी करते सामने आए हैं उनके कई वीडियो।

यहां देखें पांड्या की वो स्टोरी की एक तस्वीर

Hardik Pandya (Image Credit-Instagram)
Hardik Pandya (Image Credit-Instagram)

हाल ही में पांड्या ने किया था बड़ा दावा

वहीं हार्दिक लगातार बयानबाजी कर रहे हैं, उनके सभी बयान टीम इंडिया में वापसी को लेकर सामने आ रहे हैं। हाल ही में हार्दिक ने कहा था कि वो टीम में ऑलराउंडर की तरह ही खेलना चाहते हैं और IPL में शानदार प्रदर्शन कर वो टीम इंडिया में वापसी की तलाश करेंगे। साथ ही इस ऑलराउंडर ने ये भी कहा थासस, कि अभी फोकस साल 2022 का टी-20 वर्ल्ड कप खेलकर, उसके जितना है।

close whatsapp