अभ्यास सत्र में रोहित शर्मा-विराट कोहली के बीच बात नहीं हुई क्या?
BCCI ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की कुछ तस्वीरें।
अद्यतन - Feb 5, 2022 10:35 am

टीम इंडिया को कल से वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का आगाज करना है, वहीं टीम इस सीरीज से रोहित शर्मा की टीम में वापसी हो रही है और वो अब विराट कोहली की जगह टीम के फुल टाइम वनडे कप्तान होंगे। वहीं इस सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया और जीत के लिए जीत तोड़ मेहनत की, साथ ही इस अभ्यास सत्र की कुछ तस्वीरें भी निकलकर सामने आई हैं और इसे BCCI ने खुद पोस्ट किया है।
रोहित ने दिया टीम को मंत्र, विराट सिर्फ सुनते रहे!
विराट कोहली को वनडे की कप्तानी से हटाए जाने के बाद रोहित शर्मा की ये पहली पहली सीरीज होगी, अफ्रीका दौरे से पहले हिटमैन चोटिल हो गए थे और दौरे से बाहर हो गए थे। जिसके बाद वनडे सीरीज में केएल राहुल टीम के कप्तान थे, लेकिन रोहित फिट हो कर लौट आए हैं और अब विराट कोहली को रोहित शर्मा की कप्तानी में खेलना पड़ेगा। इसी के साथ ही सभी की नजरें कोहली की बल्लेबाजी पर भी होगी, वैसे विराट का प्रदर्शन वेस्टइंडीज के खिलाफ शानदार रहा है।
*BCCI ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा की कुछ तस्वीरें।
*वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के अभ्यास सत्र की हैं कुछ तस्वीरें।
*इसमें से एक तस्वीर में रोहित शर्मा टीम से बात करते हुए आ रहे हैं नजर।
*वहीं विराट एक बार फिर से टेंशन फ्री दिखे तस्वीर में।
यहां देखें अभ्यास सत्र की कुछ तस्वीरें
साल की पहली जीत दर्ज करने उतरेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया ने इस साल की शुरूआत हर के साथ की थी और अभी तक टीम 2022 में एक भी मैच नहीं जीत पाई है। टीम इंडिया को पहले अफ्रीका ने टेस्ट सीरीज में मात दी और फिर टीम को वनडे सीरीज में जीत का मौका नहीं मिला। ऐसे में रोहित की कप्तानी में टीम कमबैक के लिए तैयार है और कई युवा खिलाड़ियों को भी इस सीरीज में मौका मिल सकता है।