क्वेटा ग्लैडिएटर्स ने लाहौर कलंदर्स के खिलाफ दर्ज की 7 विकेट से शानदार जीत जिसमें जेसन रॉय के बल्ले से निकला शतक
जेसन रॉय के बल्ले से मैच विनिंग 116 रनों की पारी देखने को मिली।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - फरवरी 8, 2022 12:16 अपराह्न

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2022 सीजन का 15वां मुकाबला क्वेटा ग्लैडिएटर्स और लाहौर कलंदर्स के बीच में खेला गया। जिसमें क्वेटा की टीम से जेसन रॉय ने एकतरफा बल्लेबाजी प्रदर्शन करते हुए शानदार 116 रनों की पारी खेली और टीम को 7 विकेट से जीत दिलाने में अपनी अहम भूमिका निभाई। क्वेटा टीम की इस सीजन में यह दूसरी जीत थी। जिसके बाद वह अंकतालिका में 4 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं।
फखर जमान ने बल्ले से दिखाया कमाल लाहौर ने बनाया 200 से अधिक का स्कोर
क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। जिसके बाद लाहौर कलंदर्स की टीम ने ओपनिंग करने उतरे फखर जमान और असद शफीक ने पहले विकेट के लिए 61 रनों की साझेदारी करते हुए टीम को बेहतर शुरुआत देने का काम किया। शफीक 32 रनों की पारी खेलने के बाद रन आउट होकर पवेलियन लौट गए।
यहां से फखर जमान ने एक छोर को संभालते हुए लगातार रनों की गति को तेज करने का काम किया। जिसमें उन्होंने जल्द ही कामरान गुलाम के साथ मिलकर स्कोर को 100 के पार पहुंचा दिया, लेकिन इसी बीच कामरान 19 रन बनाकर इफ्तिखार अहमद का शिकार बन गए। जिसके बाद टीम को जल्दी-जल्दी झटके लगना शुरु हुए और 149 के स्कोर तक पहुंचने पर 5 विकेट लाहौर की टीम गंवा चुकी थी। जिसमें फखर जमान 45 गेंदों में 70 रनों की शानदार पारी खेलकर पवेलियन लौटे। जिसके बाद हैरी ब्रुक के 41 और डेविड वीजे के 22 रनों की बदौलत लाहौर की टीम 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 204 रन बनाने में सफल रही। क्वेटा के लिए गुलाम मुद्दसर ने 2 विकेट हासिल किए।
जेसन रॉय की एकतरफा पारी से मिली आसान जीत
205 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी क्वेटा की टीम को विस्फोटक शुरुआत मिली जिसमें जेसन रॉय की सबसे बड़ी अहम भूमिका रही जिन्होंने अहसान अली के साथ मिलकर 71 रनों की साझेदारी की। जिसमें अली सिर्फ 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी के लिए उतरे जेम्स विंसे ने रॉय का बखूबी साथ देते हुए स्कोर को तेजी के साथ 167 रनों तक पहुंचा दिया। जिसमें जेसन के बल्ले से 57 गेंदों में 116 रनों की पारी देखने को मिली। वहीं विंसे अंत तक नाबाद रहते हुए 49 रनों की पारी खेलकर टीम को 7 विकेट से जीत दिलाकर वापस लौटे। वहीं क्वेटा की टीम ने 3 गेंद शेष रहते हुए इस मैच को 7 विकेट से अपने नाम किया।
यहां पर देखिए क्वेटा ग्लैडिएटर्स की जीत पर सोशल मीडिया पर आई क्या प्रतिक्रिया:
Love watching @JasonRoy20 .. Not many better at the top order against the white ball .. #PSL
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) February 7, 2022
one of the best t20 batting display from @JasonRoy20 welldone brother
— Mohammad Amir (@iamamirofficial) February 7, 2022
@mipaltan
Go for Jason Roy 🤩🤩— Swaraj Wankhede 🇮🇳 (@CrickySwaraj) February 7, 2022
The nightmare for Qalandars, Jason Roy 🔥 #QGvLQ pic.twitter.com/joCMeJKZ6q
— Zaryanshahzad07 (@zaryanshahzad07) February 7, 2022
The way Jason Roy times the ball❤️>>>>
— Abdullah Butt (@vegito_here) February 7, 2022
Lahori bowlers to Jason Roy: pic.twitter.com/SoFDXpnYT4
— Abdullah Mirza (@abdullahmirza45) February 7, 2022
If Jason Roy was in Karachi Kings and playing exactly like this, they would've traded him to Islamabad United in the next season.
😂😂😂
— form 47 (@Mrplanner10) February 7, 2022
#LevelUp kar dia Jason Roy
#QGvsLQ #PSL7 pic.twitter.com/KcEQqDYAWt
— Dawaai (@DawaaiPK) February 7, 2022
Super amazing hits by him,, extraordinary, #Jasonroy #QG #HBLPSL2022 https://t.co/yk6R6jij2G
— NeelumArshad (@NeelumArshad) February 7, 2022
https://twitter.com/ahsaan_elahi44/status/1490751207010443266
https://twitter.com/Vishals37347299/status/1490751204972195841
I really want my brothers & sisters from #quetta & #balochistan to enjoy today's innings of #QuettaGladiators especially Jason Roy #QGvsLQ #LQvQG #PSL7 #PSL2022 #cricket #pakistan #jasonroy
— Muhammad Adil Mazhar (@madilmazhar) February 7, 2022
England's White ball talent is no Joke.
– Jason Roy.#QGvsLQ— 𝘼𝘣𝘥𝘶𝘭𝘭𝘢𝘩 𝙔𝘢𝘤𝘦𝘦𝘯 🇵🇰🇨🇦 (@ABDULLAHYACEENN) February 7, 2022
Englishmen Jason Roy and James Vince Shine as Sarfraz Ahmad and Co. cruise to the second victory of the Tournament!
Supporting Gladiators All the way !!! #QGvsLQ#PSL7— Anns Zaffar Baloch 🇵🇰 (@ANNSZaffarKhan) February 7, 2022
Congratulations quetta gladiator fantastic knock by #JasonRoy 💜💜#QGvsLQ #PurpoleForce @TeamQuetta
— Engr Irshad Yousafzai (@engrirshad13) February 7, 2022