मुल्तान सुल्तान बनाम पेशावर जालमी के बीच होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर - क्रिकट्रैकर हिंदी

मुल्तान सुल्तान बनाम पेशावर जालमी के बीच होने वाले मुकाबले की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर

मुल्तान सुल्तान के लिए अभी तक इस सीजन में इमरान ताहिर ने सर्वाधिक विकेट हासिल किए हैं।

Imran Tahir. (Photo by Philip Brown/Popperfoto/Popperfoto via Getty Images)
Imran Tahir. (Photo by Philip Brown/Popperfoto/Popperfoto via Getty Images)

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2022 का कारवां अब लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पहुंच चुका है। जिसमें इस सीजन का 16वां मैच मुल्तान सुल्तान और पेशावर जाल्मी के बीच में खेला जाएगा। इन दोनों ही टीमों का इससे पहले इस सीजन में मुकाबला 5 फरवरी को देखने को मिला था, जिसमें मुल्तान सुल्तान की टीम ने 57 रनों से बड़ी जीत दर्ज की थी।

वहीं अभी तक के सीजन में हुए मैचों में मुल्तान सुल्तान एकमात्र ऐसी टीम रही है, जिसने एक भी मुकाबले में हार का सामना नहीं किया है। मोहम्मद रिजवान की कप्तानी में खेल रही मुल्तान सुल्तान की टीम ने 5 मुकाबलों में खेलने के बाद सभी में जीत हासिल करते हुए अंकतालिका में पहला स्थान हासिल किया हुआ है। जिसके बाद उसके प्लेऑफ में जगह एक तरह से पक्की मानी जा रही है।

जबकि दूसरी तरफ पेशावर जालमी टीम की बात की जाए तो उन्होंने अब तक इस सीजन में कुल 5 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से टीम को 2 में जीत वहीं 3 में हार का सामना करना पड़ा है। जिसके चलते टीम अंकतालिका में 4 अंकों के साथ 5वें पायदान पर मौजूद है।

मैच जानकारी

16वां मैच – मुल्तान सुल्तान बनाम पेशावर जालमी

स्थान – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर

दिन और समय – 10 फरवरी, भारतीय समयानुसार रात 8 बजे

लाइव स्ट्रीमिंग – सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क

पिच रिपोर्ट

लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में PSL 2022 सीजन का पहला मैच खेला जाएगा। इससे पहले यहां पर अभी तक कुल 13 टी-20 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम को कुल 8 बार जीत हासिल हुई है। जिससे साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का ही फैसला लेना चाहेगी।

संभावित अंतिम एकादश

मुल्तान सुल्तान

अभी तक खेले सभी 5 मैचों में मुल्तान सुल्तान के बल्लेबाजों से लेकर गेंदबाजों सभी ने अपनी भूमिका को बखूबी निभाया है। जिसमें टीम के लिए लेग स्पिनर इमरान ताहिर गेंद से सबसे बड़े मैच विनर बनकर सामने आए हैं। ऐसे में अब लीग मुकाबलों के बाकी बचे मैचों में भी टीम इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखने का प्रयास करेगी।

संभावित एकादश – मोहम्मद रिजवान (कप्तान, विकेटकीपर), शान मसूद, जॉनसन चार्ल्स, शोएब मकसूद, खुशदिल शाह, टिम डेविड, अब्बास, अफरीदी, अनवर अली, ब्लेसिंग मुजरबानी, इमरान ताहिर, शहनवाज दाहनी।

पेशावर जालमी

पेशावर जालमी के लिए अभी तक का सीजन कुछ खास नहीं बीता है, जिसके बाद यदि टीम को प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना है तो बाकी बचे लीग मुकाबलों में बेहतर प्रदर्शन करना होगा।

संभावित एकादश – कामरान गुलाम (विकेटकीपर), हजरतुल्लाह जजई, शोएब मलिक, हैदर अली, शेरफेन रदरफोर्ड, बेन कटिंग, साकिब महमूद, वहाब रियाज (कप्तान), उस्मान कादिर, मोहम्मद उमर, सलमान इरशाद।

सभावित Dream11 टीम

मोहम्मद रिजवान (कप्तान), शोएब मकसूद, शान मसूद, हैदर अली, हजरतुल्लाह जजई, टिम डेविड, बेन कटिंग, खुशदिल शाह (उप-कप्तान), इमरान ताहिर, उस्मान कादिर, शहनवाज दाहनी।

close whatsapp