PSL 2022: पेशावर जालमी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच होने वाले मैच की संभावित Dream11 टीम पर डालिए एक नजर
PSL 2022 के सीजन में अभी तक पेशावर और क्वेटा की टीम ने 7-7 मुकाबले खेलने के बाद 3 में ही जीत दर्ज की है।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - फरवरी 15, 2022 4:01 अपराह्न

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2022 सीजन का 22वां मैच पेशावर जालमी और क्वेटा ग्लैडिएटर्स के बीच में खेला जाएगा। अभी तक दोनों ही टीमों के लिए यह सीजन कुछ खास नहीं बीता है, जिसमें पेशावर की टीम ने जहां 7 मैचों में खेलते हुए सिर्फ 3 में जीत हासिल की है और वह अंकतालिका में 5वें स्थान पर काबिज हैं।
वहीं दूसरी तरफ क्वेटा ग्लैडिएटर्स टीम का भी कुछ ऐसा ही हाल देखने को मिला है। जिसमें वह भी 7 मुकाबलों में अब तक खेलने के बाद सिर्फ 3 में ही जीत हासिल करने में कामयाब हो सकी है। हालांकि बेहतर रनरेट की वजह से क्वेटा की टीम अंकतालिका में 6 अंकों के साथ चौथे स्थान पर काबिज है। इस सीजन दोनों ही टीम का यह दूसरी बार आमाना-सामना होगा।
जिसमें इससे पहले कराची के मैदान में खेले गए मुकाबले में पेशावर जालमी की टीम ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं पेशावर की टीम ने जहां अपने पिछले मुकाबले में कराची किंग्स की टीम को 55 रनों से मात दी, जबकि क्वेटा ग्लैडिएटर्स की टीम को लाहौर कलंदर्स के खिलाफ 8 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
मैच जानकारी
22वां मैच – पेशावर जालमी बनाम क्वेटा ग्लैडिएटर्स
स्थान – गद्दाफी स्टेडियम, लाहौर
दिन और समय – 15 फरवरी, भारतीय समायनुसार रात 8 बजे
लाइव स्ट्रीमिंग – सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क
पिच रिपोर्ट
लाहौर की पिच को लेकर बात की जाए तो यहां पर बल्लेबाजों के लिए रन बनाना अभी तक बेहद आसान काम लगा है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी करने का फैसला कर सकती है, वहीं स्पिनर्स को जरूर कुछ मदद मिलते हुए देखी जा सकती है।
संभावित अंतिम एकादश
पेशावर जालमी
पेशावर जालमी की टीम को लेकर बात की जाए तो बल्लेबाजी में हजरतुल्लाह जजई और लियम लिविंगस्टन से उस स्तर का प्रदर्शन देखने को नहीं मिला है, जिसकी उनसे उम्मीद की गई थी। हालांकि इसके बावजूद टीम को उनसे आने वाले मैचों में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जरूर है।
संभावित एकादश – हजरतुल्लाह जजई, हैदर अली, लियम लिविंगस्टन, शोएब मलिक, मोहम्मद हैरिस (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, बेन कटिंग, वहाब रियाज (कप्तान), सलमान इरशाद, मोहम्मद उमर, अमद बट्ट।
क्वेटा ग्लैडिएटर्स
क्वेटा ग्लैडिएटर्स के लिए भी अभी तक यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है, ऐसे में आने वाले मैचों में कप्तान सरफराज अहमद को अपने कंधों पर अतिरिक्त जिम्मेदारी लेनी होगी ताकि टीम प्लेऑफ में आसानी से पहुंचने में कामयाब हो सके।
संभावित एकादश – जेसन रॉय, अहसान अली, जेम्स विंसे, सरफराज अहमद (कप्तान, विकेटकीपर), इफ्तिखार अहमद, उमर अकमल, सोहेल तनवीर, नसीम शाह, नूर अहमद, गुलाम मुद्दसर, हसन खान।
संभावित Dream11 टीम
सरफराज अहमद, मोहम्मद हैरिस, शोएब मलिक (उप-कप्तान), उमर अकमल, जेसन रॉय (कप्तान), हजरतुल्लाह जजई, बेन कटिंग, इफ्तिखार अहमद, वहाब रियाज, सलमान इरशाद, नूर अहमद।