भारत बनाम वेस्टइंडीज, तीसरा वनडे: जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन, प्रसारण विवरण और मैच पूर्वावलोकन - क्रिकट्रैकर हिंदी

भारत बनाम वेस्टइंडीज, तीसरा वनडे: जानिए संभावित प्लेइंग इलेवन, प्रसारण विवरण और मैच पूर्वावलोकन

तीसरा और अंतिम वनडे मुकाबला 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

India. (Photo Source: BCCI)
India. (Photo Source: BCCI)

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा वनडे मुकाबला 9 फरवरी को 44 रनों से जीतकर जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज 2-0 से अपने नाम कर ली हैं। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दूसरे वनडे में वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर टीम इंडिया को पहले बल्लेबाजी करने भेजा।

भारत को अच्छी शुरुआत नहीं मिली, रोहित शर्मा 5 रनों के साथ पवेलियन लौट गए, लेकिन केएल राहुल (49*) और सूर्यकुमार यादव (64) ने पारी संभालते हुए स्कोर को 50 ओवरों में 237/9 पर पहुंचाया। जिसके बाद टीम इंडिया ने तगड़ी गेंदबाजी की, प्रसिद्ध कृष्णा ने 9 ओवरों में 4/12 के आंकड़े दर्ज करके वेस्टइंडीज को 193 रनों पर आउट करने में मदद की और इस तरह भारत यह मुकाबला 44 रनों से जीत गया।

वेस्टइंडीज की नजर गौरव बचाने पर होगी

इस शानदार जीत के साथ भारतीय क्रिकेट टीम ने 2007 के बाद से वेस्टइंडीज पर लगातार 11वीं द्विपक्षीय वनडे सीरीज में जीत दर्ज की और साथ ही जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 2-0 से अपने नाम कर ली हैं।  मेजबान टीम तीसरे और अंतिम वनडे में भी वेस्टइंडीज के के खिलाफ अपना वर्चस्व जारी रखना चाहेगी और यह मुकबला जीत कर मेहमान टीम को 3-0 से पटखनी देना चाहेगी।

एक तरफ अंतिम मुकाबले में भारत की नजर 3-0 से वनडे सीरीज में जीत पर होगी, वहीं वेस्टइंडीज पहले ही सीरीज हार चुकी है और अब आगामी तीन मैचों की T20I सीरीज से पहले तीसरे मुकाबले में मनोबल बढ़ाने वाली जीत दर्ज करना चाहेगा। एक तरफ भारत की नजर वेस्टइंडीज का सफाया करने पर है तो दूसरी तरफ मेहमान टीम तीसरे मुकाबले में वापसी करना चाहेगी ताकि वे अपना गौरव बचा पाए। यह तीसरा और अंतिम मुकाबला 11 फरवरी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ही खेला जाएगा।

तीसरे और अंतिम वनडे मैच से पहले अहमदाबाद की पिच और स्थिति पर डालिये एक नजर

नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर रन बनाने की एकमात्र कुंजी मैदान में समय बिताना है। यह पिच स्पिनरों को टर्न भी देगी इसलिए बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए धैर्य रखना होगा।

भारत और वेस्टइंडीज की संभावित प्लेइंग-XI

भारत चूंकि भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने पुष्टि कर दी हैं कि शिखर धवन तीसरे वनडे खेलेंगे, जिसका मतलब यह होगा कि दीपक हुड्डा के इस मुकाबले में खेलने की संभावनाएं कम हैं। बाकी भारतीय लाइनअप में बदलाव के आसार कम लग रहे है।

संभावित XI: रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, केएल राहुल, रिषभ पंत (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा

वेस्टइंडीज – वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड तीसरे वनडे के लिए टीम में वापसी करेंगे, जिसका मतलब है डैरेन ब्रावो को अपनी जगह खोनी पड़ सकती है।

संभावित XI: शाई होप (विकेटकीपर), ब्रैंडन किंग, शमरह ब्रूक्स, कीरोन पोलार्ड (कप्तान), निकोलस पूरन, जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, अकील होसेन, फैबियन एलन, अल्जारी जोसेफ, केमार रोच

भारत बनाम वेस्टइंडीज हेड टू हेड रेकॉर्ड

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक 135 वनडे मुकाबले खेले गए, जिसमे भारतीय टीम ने 66 मैच जीते हैं, वहीं वेस्टइंडीज ने 63 मुकाबले जीते हैं, जबकि 2 मैच टाई रहे और 4 मैचों का कोई परिणाम नहीं रहा।

भारत बनाम वेस्टइंडीज प्रसारण विवरण इस प्रकार हैं

मैच का समय – 1:30 PM IST

टीवी (TV)  –  स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network)

लाइव स्ट्रीमिंग – डिज़्नी+हॉटस्टार (Disney+Hotstar)

close whatsapp