रिषभ पंत की एडम गिलक्रिस्ट से तुलना पर ये क्या कह दिया रिकी पोंटिंग ने, कहा- अभी-अभी तो आया हैं - क्रिकट्रैकर हिंदी

रिषभ पंत की एडम गिलक्रिस्ट से तुलना पर ये क्या कह दिया रिकी पोंटिंग ने, कहा- अभी-अभी तो आया हैं

रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम के लिए आने वाले समय में कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के नाम भी गिनाए हैं।

Rishabh Pant, Ricky Ponting and Adam Gilchrist (Image Source: Getty Images/YouTube)
Rishabh Pant, Ricky Ponting and Adam Gilchrist (Image Source: Getty Images/YouTube)

भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत हमेशा ही चर्चा में रहते हैं, फिर चाहे कारण उनकी आक्रामक बल्लेबाजी हो या फिर उनके लापरवाह शॉट चयन, वह क्रिकेट बिरादरी का ध्यान खींच ही लेते हैं।

रिषभ पंत को भारतीय क्रिकेट का भविष्य का सितारा माना जा रहा हैं और बाएं हाथ के बल्लेबाज ने भी खुद को साबित करने का कोई मौका नहीं छोड़ा है, उन्होंने खुद को सीमित ओवरों के क्रिकेट में साबित करने के साथ-साथ टेस्ट क्रिकेट में भी अपना जलवा दिखाया हैं।

युवा बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत में अहम और आक्रामक पारियां खेली हैं और अब उनकी विकेटकीपिंग भी काफी बेहतर हो गई हैं, जिसके चलते उनकी तुलना अक्सर ऑस्ट्रेलिया के महान विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट से की जाती है।

रिषभ पंत की एडम गिलक्रिस्ट से तुलना फिलहाल सही नहीं

रिषभ पंत की एडम गिलक्रिस्ट से तुलना पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइची दिल्ली कैपिटल्स के मुख्य कोच रिकी पोंटिंग ने अपनी राय जाहिर की हैं। बता दें, रिषभ पंत फिलहाल वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में खेल रहे हैं।

हालांकि, रिकी पोंटिंग ने स्वीकार किया हैं कि रिषभ पंत और एडम गिलक्रिस्ट के बीच कुछ समानताएं हैं, लेकिन उन्होंने कहा भारतीय युवा अभी इस रेस में बहुत पीछे हैं, और उसे अभी काफी लंबा सफर तय करना है। उन्होंने कहा रिषभ पंत को अपने शॉट चयन तथा निरंतरता पर ध्यान देना होगा।

रिकी पोंटिंग ने आईसीसी के हवाले से कहा रिषभ पंत और एडम गिलक्रिस्ट थोड़े एक जैसे हैं। उन्होंने कहा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज अचानक अंतरराष्ट्रीय दृश्य में आये और अपने बल्ले से शोर मचाना शुरू कर दिया हैं, लेकिन इससे पहले कि क्रिकेट बिरादरी सर्वकालिक महान विकेटकीपर बल्लेबाजों में से एक एडम गिलक्रिस्ट के साथ रिषभ पंत की तुलना करना शुरू करें, उसे सबसे पहले 50-60 टेस्ट मैच खेलने देना चाहिए, ताकि उसका सही आकलन किया जा सके।

दिल्ली कैपिटल्स के कोच ने आगे कहा अगर बात करे व्यक्तित्व की तो रिषभ पंत बहुत शोर करने वाले और काफी प्रतिस्पर्धी खिलाड़ी हैं, जबकि एडम गिलक्रिस्ट बहुत शांत और संयमित भी थे, लेकिन जब वह बल्ला उठाते थे तब बिल्कुल युवा भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज जैसे हो जाते थे।

रिकी पोंटिंग ने भारतीय टीम के लिए आने वाले समय में कुछ बेहतरीन खिलाड़ियों के नाम गिनाए हैं जिनमे पृथ्वी शॉ, आवेश खान और ऋतुराज गायकवाड़ शामिल हैं।

close whatsapp