IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने जैक क्राॅली का शानदार कैच पकड़ दिखाया उन्हें पवेलियन का रास्ता - क्रिकट्रैकर हिंदी

IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने जैक क्राॅली का शानदार कैच पकड़ दिखाया उन्हें पवेलियन का रास्ता

60 रनों पर तीन विकेट गंवा दिए हैं इंग्लैंड ने

IND vs ENG 1st Test (Image Credit- Twitter X)
IND vs ENG 1st Test (Image Credit- Twitter X)

IND vs ENG 1st Test: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मैच आज 25 जनवरी, गुरूवार से हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है। बता दें कि इस मैच में इंग्लैंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

तो वहीं अभी तक इंग्लैंड के लिए यह फैसला कुछ सही नहीं रहा है। बता दें कि भारत के खिलाफ 60 रनों के कुल स्कोर पर ही इंग्लैंड ने टाॅप ऑर्डर के तीन बल्लेबाजों के विकेट गंवा दिए हैं।

साथ ही जब 16वें ओवर की पहली गेंद पर इंग्लिश ओपनर जैक क्राॅली (Zak Crawley) अश्विन की गेंद पर तेज शाॅट खेलना चाहते थे, लेकिन मिड ऑफ पर खड़े लोकल बाॅय मोहम्मद सिराज ने, बड़े ही शानदार तरीके से इस कैच को लपक क्राॅली को पवेलियन का रास्ता दिखाया। साथ ही अश्विन ने मैच में भारत को तीसरी और अपनी दूसरी सफलता हासिल की।

दूसरी ओर, आपको इस मैच का हाल बताएं तो खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 23 ओवर बाद 4 विकेट के नुकसान पर 93 रन बना लिए हैं। क्रीज पर इस समय जाॅनी बेयरस्टो 20 और जो रूट 15 रन बनाकर मौजूद हैं।

तो वहीं भारत की ओर से अश्विन के 2 विकेट के अलावा रविंद्र जडेजा को भी एक विकेट मिला है। हालांकि, अभी तक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद सिराज ने चार-चार ओवर डाले हैं, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है।

मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन:

भारत– रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जड़ेजा, श्रीकर भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

इंग्लैंड– जैक क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन स्टोक्स (कप्तान), बेन फॉक्स (विकेटकीपर), रेहान अहमद, टॉम हार्टले, मार्क वुड, जैक लीच।

close whatsapp
भारत के लिए T20I में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज- टेस्ट डेब्यू पर सबसे तेज शतक जड़ने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- T20Is में बिना आउट हुए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज इन भारतीय क्रिकेटरों को मिला हैं पद्म श्री अवॉर्ड चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज- भारत के लिए चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज- चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए देखें भारत का स्क्वॉड- BGT 2024-25 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट- BGT 2024-25 में किस गेंदबाज ने लिए सबसे ज्यादा विकेट?