IPL 2022: दिल्ली से नाता तोड़ने के बाद अब इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े श्रेयस अय्यर - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: दिल्ली से नाता तोड़ने के बाद अब इस फ्रेंचाइजी के साथ जुड़े श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने कुछ सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी भी थी।

Shreyas Iyer. (Photo Source: IPL/BCCI)
Shreyas Iyer. (Photo Source: IPL/BCCI)

आईपीएल 2022 के महा नीलामी का आगाज हो चुका है, मार्की लिस्ट के सभी खिलाड़ियों की बोली पहले लगने वाली और इसी क्रम में श्रेयस अय्यर का भी नाम आया और उनके लिए भी कई फ्रेंचाइजी ने बोली लगाई। लेकिन पिछले सीजन तक दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलने वाले श्रेयस अय्यर को इस सीजन में कोलकाता नाईट राइडर्स ने 12.25 करोड़ की कीमत देकर अपने टीम में शामिल किया है।

इस मेगा ऑक्शन के लिए अय्यर ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था लेकिन ये पहले से तय माना जा रहा था कि वो इस मेगा ऑक्शन में अच्छी रकम हासिल करेंगे। श्रेयस अय्यर ने मेगा ऑक्शन से ठीक पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 80 रनों की बेहतरीन पारी भी खेली जिससे उन्हें ऑक्शन में और भी फायदा मिला। अय्यर मार्की खिलाड़ियों में शामिल थे और इस लिस्ट के खिलाड़ियों पर हमेशा बड़ी बोली लगती है।

आईपीएल में अभी तक सिर्फ एक टीम के लिए खेले हैं श्रेयस अय्यर

श्रेयस अय्यर ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2015 में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब दिल्ली कैपिटल्स) के साथ की थी। उन्होंने कुछ सीजन में दिल्ली के लिए कप्तानी भी की थी और उनकी कप्तानी में टीम ने अच्छा प्रदर्शन भी किया था और 2020 के फाइनल में पहुंची थी। यह बात लगभग पहले से माना जा रहा था कि अय्यर जिस भी फ्रेंचाइजी के साथ जुड़ेंगे वहां वो कप्तानी करेंगे। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि उन्हें KKR की टीम कप्तानी सौंपती है या नहीं।

आईपीएल में कैसा रहा है श्रेयस का प्रदर्शन

श्रेयस 2015 से आईपीएल खेल रहे हैं। उन्होंने 87 आईपीएल मैचों में 31.66 के औसत से 2375 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 123.95 का रहा है। आईपीएल में उनका सबसे बड़ा स्कोर 96 रन है और वह 16 अर्धशतक लगा चुके हैं। अय्यर जरूरत पड़ने पर टिककर बल्लेबाजी कर सकते हैं और बाद में तेजी से भी रन बना सकते हैं। इसी वजह से सभी टीमें उन्हें अपने साथ जोड़ना चाहती थी। श्रेयस अय्यर कोलकाता टीम के लिए एक बड़े गेम चेंजर साबित हो सकते हैं।

close whatsapp