IPL 2022: मेगा ऑक्शन में न्यूजीलैंड टीम के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट पर जमकर लगी बोली और अब खेलते दिखेंगे इस टीम से
IPL 2022 के मेगा ऑक्शन में ट्रेंट बोल्ट 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस में शामिल थे।
CricTracker जूनियर स्टाफ लेखिका
अद्यतन - Feb 12, 2022 12:37 pm

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन का आयोजन बेंगलुरु में शुरू किया जा चुका है। जिसमें पहले दिन की शुरुआत टॉप-10 मार्की खिलाड़ियों के नामों से की जा रही है। इसी में एक नाम न्यूजीलैंड टीम के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट का शामिल है, जिन्होंने 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस में खुद को रजिस्टर कराया था।
ऑक्शन के दौरान ट्रेंट बोल्ट को लेकर सभी 10 फ्रेंचाइजियों ने अपनी दिलचस्पी को दिखाया था, जिसकी सबसे बड़ी वजह उनका इस लीग में शानदार रिकॉर्ड है। जिसके बाद अब बोल्ट को 8 करोड़ रुपए में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने खरीदा है और वह आगामी सीजन में इस नई टीम से खेलते हुए दिखने वाले हैं।
ट्रेंट बोल्ट को लेकर बात की जाए तो IPL 2021 के सीजन में उन्होंने कुल 14 मैचों में खेलते हुए 31.23 के औसत से 13 विकेट हासिल किए थे। जिसमें वह IPL इतिहास की अब तक की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे। बोल्ट अभी तक IPL में सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स टीम का हिस्सा भी रह चुके हैं।
साल 2020 का सीजन गेंद से रहा था बेहद शानदार
बोल्ट ने साल 2015 में अपना पहला IPL सीजन खेला था, जिसके बाद से वह अब तक 7 सीजन खेल चुके हैं। जिसमें यदि किसी एक सर्वश्रेष्ठ सीजन को लेकर उनकी बात की जाए तो वह साल 2020 का IPL सीजन था, जिसमें उन्होंने मुंबई इंडियंस को विजेता बनाने में अपनी गेंदबाजी से अहम भूमिका अदा की थी।
साल 2020 के सीजन में बोल्ट ने कुल 15 मैचों में 18.28 के औसत से कुल 25 विकेट हासिल किए थे। जिसमें 1 मैच में उन्होंने 4 विकेट भी हासिल किए थे। अभी तक ट्रेंट बोल्ट का IPL में रिकॉर्ड देखा जाए तो उन्होंने कुल 62 मैचों में 26.09 के औसत से 76 विकेट अपने नाम किए हैं। जिसमें सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन 18 रन देकर 4 विकेट था। कीवी टीम का यह तेज गेंदबाज किसी मैच विनर से कम नहीं है, ऐसे में वह अपनी इस फ्रेंचाइजी के लिए आगामी सीजन में अहम भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले हैं।