IPL 2022 के मेगा ऑक्शन का लाइव प्रसारण अमेरिका, कनाडा और पाकिस्तान सहित अन्य देशों में इस तरह देख सकते हैं, आप - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022 के मेगा ऑक्शन का लाइव प्रसारण अमेरिका, कनाडा और पाकिस्तान सहित अन्य देशों में इस तरह देख सकते हैं, आप

IPL 2022 के सीजन से गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपरजायंट्स 2 नई टीम शामिल हो रही हैं।

IPL Auction 2021. (Photo Source: IPL/BCCI)
IPL Auction 2021. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2022 के मेगा ऑक्शन का शोर पूरे वर्ल्ड क्रिकेट जगत में देखने के साथ फैंस के बीच में भी साफतौर पर देखने को मिल रहा है। जिसमें 12 और 13 फरवरी को बेंगलोर में आयोजित होने वाले इस मेगा ऑक्शन को लेकर कुल 600 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है। इस बार मेगा ऑक्शन में 8 की जगह कुल 10 टीमें हिस्सा बनने जा रही हैं।

जिसमें गुजरात टाइटन्स और लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम इस बार मेगा ऑक्शन में दिखने वाली है। जहां मौजूदा 8 फ्रेंचाइजियों ने अपने रिटेन किए जाने वाले खिलाड़ियों का पहले ही कर दिया था। वहीं अहमदाबाद और लखनऊ फ्रेंचाइजी ने मेगा ऑक्शन से पहले अपने ड्राफ्ट के जरिए चुने गए 3-3 खिलाड़ियों के नामों का एलान किया।

जहां अहमदाबाद की फ्रेंचाइजी ने हार्दिक पांड्या को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त करने के साथ अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान और ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल को अपने साथ शामिल किया है। वहीं लखनऊ सुपरजायंट्स की टीम ने लोकेश राहुल को अपनी टीम का कप्तान नियुक्त किया वहीं उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर खिलाड़ी मार्कस स्टोइनिस और लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को अपनी टीम के साथ शामिल किया है।

इस बार ऑक्शन में कुल 600 खिलाड़ियों को शॉर्ट लिस्ट किया गया है, जिसमें 380 भारतीय खिलाड़ियों के अलावा 220 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं, जिनको लेकर 2 दिन तक चलने वाली इस नीलामी प्रक्रिया के दौरान बोली लगाई जाएगी। इस बार ऑक्शन में 364 अनकैप्ड खिलाड़ियों को जगह मिली है जो सबसे ज्यादा इस बार सुर्खियों में रहने वाले हैं।

दरअसल भारतीय अंडर-19 टीम के वेस्टइंडीज में वर्ल्ड कप जीतने के बाद उस टीम के कई खिलाड़ियों के नामों को लेकर चर्चा साफतौर पर देखने को मिल रही है, ऐसे में कुछ के नामों को लेकर बड़ी बोली साफतौर पर देखने को मिल सकती है।

आखिर कब शुरू होगा IPL 2022 मेगा ऑक्शन

IPL 2022 मेगा ऑक्शन का आयोजन 12 और 13 फरवरी को दोपहर 12 बजे शुरू होगा।

आखिर आप पाकिस्तान, अमेरिका, ब्रिटेन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड में कैसे देख सकते हैं, इस ऑक्शन को लाइव

भारत में जहां IPL 2022 मेगा ऑक्शन का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट नेटवर्क और डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर किया जाएगा। वहीं हम आपको अमेरिका, पाकिस्तान, कनाडा सहित अन्य देशों में इसके लाइव प्रसारण को लेकर जानकारी देने जा रहे हैं।

देश किस चैनल पर आएगा लाइव प्रसारण
पाकिस्तान Geo Super
अमेरिका Willow TV
कनाडा Willow TV
ऑस्ट्रेलिया Fox Sports
वेस्टइंडीज Flow Sports
साउथ अफ्रीका SuperSport
न्यूजीलैंड Sky Sport NZ
ब्रिटेन Sky Sports Cricket

close whatsapp