IPL 2022: केएल राहुल की टोली में शामिल हुए जेसन होल्डर, फैंस हुए IPL 2022 मेगा नीलामी में LSG की बोली से हैरान - क्रिकट्रैकर हिंदी

IPL 2022: केएल राहुल की टोली में शामिल हुए जेसन होल्डर, फैंस हुए IPL 2022 मेगा नीलामी में LSG की बोली से हैरान

जेसन होल्डर लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए आगामी IPL 2022 में एक फिनिशर के रूप में उभर सकते हैं।

Jason Holder. (Photo Source: IPL/BCCI)
Jason Holder. (Photo Source: IPL/BCCI)

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2022 मेगा ऑक्शन का आगाज 12 फरवरी को बेंगलुरु में हो चुका है, और सभी 10 फ्रेंचाइजियां अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को हथियाने के लिए बड़ी-बड़ी से बोलियां लगाती हुई नजर आ रही हैं। अब तक ईशान किशन 15.25 करोड़ की राशि के साथ जारी IPL 2022 नीलामी में सबसे महंगे खिलाड़ी रहे। इस बार के IPL 2022 मेगा नीलामी में वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर जेसन होल्डर की भी बहुत मांग थी, लेकिन अंत में लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने बाजी मार ली।

लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के अलावा, जेसन होल्डर के लिए गत विजेता चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), उद्घाटन संस्करण के विजेता राजस्थान रॉयल्स (RR) के साथ-साथ पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस (MI) के बीच जारी IPL 2022 नीलामी में कड़ी टक्कर देखने को मिली।

जेसन होल्डर को IPL 2022 नीलामी में मिला उम्मीद से ज्यादा

लेकिन अंत में IPL की नई फ्रेंचाइजी लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने जेसन होल्डर को मेगा नीलामी में 8.75 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया। बता दें, वेस्टइंडीज के ऑलराउंडर ने अपना नाम IPL 2022 मेगा नीलामी में 1.5 करोड़ के साथ दर्ज करवाया था, जिसके हिसाब से उनकी चांदी-चांदी हो गई हैं।

 

गौरतलब हैं जेसन होल्डर को उनकी पूर्व आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइज़र्स हैदराबाद (SRH) ने IPL 2022  मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था लेकिन उनके हाल के शानदार प्रदर्शन के बदौलत वह टीमों के लिए आकर्षण का केंद्र रहे और इसलिए लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इस हरफनमौला खिलाड़ी पर 8 करोड़ 75 लाख का दांव खेलने से पहले दोबारा नहीं सोचा।

अब तक जेसन होल्डर ने IPL में कुल 26 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 121 के स्ट्राइक रेट से 189 रन ही बनाए हैं, वहीं 8.20 की इकॉनमी से कुल 35 विकेट चटकाए हैं।

कैरेबियन ऑलराउंडर दाहिने हाथ के मीडियम तेज गेंदबाज हैं, और उनके पास लंबे-लंबे छक्के लगाने के भी क्षमता हैं। उनकी गेंदबाजी क्षमता से तो सभी वाकिफ हैं, लेकिन वह लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के लिए आगामी IPL 2022 में एक फिनिशर के रूप में भी उभर सकते हैं।

यहां देखें ट्विटर ने जेसन होल्डर की बोली पर क्या प्रतिक्रिया दी –

https://twitter.com/Rk_Harshit/status/1492422701235187714?

https://twitter.com/Donsrinivas212/status/1492422932718833664?

https://twitter.com/imkhimansh2/status/1492416989520068608?

 

close whatsapp